फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A fire on a short circuit in Prayagraj, a center for RRB JE examination

प्रयागराज में शार्ट सर्किट से लगी आग, निरस्त हुई आरआरबी जेई के एक केंद्र की परीक्षा

Tue, 28 May 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
A fire on a short circuit in Prayagraj, a center for RRB JE examination
rrb
 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से ली जा रही जेई के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के फाफामऊ स्थित केंद्र में शार्ट सर्किट से सोमवार को आग लग गई। वहां आग लगने से परीक्षार्थी कालेज के बाहर आ गए। बाहर आकर परीक्षार्थियों ने खूब हो हल्ला भी किया। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्र में रखे अग्नि शमन यंत्र भी एक्सपायरी डेट के थे। उधर, आरआरबी इलाहाबाद ने आग लगने की घटना के बाद फाफामऊ स्थित हनुमत कालेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में तीसरी पाली में आयोजित यह परीक्षा निरस्त कर दी। आरआरबी की ओर से  कहा गया कि परीक्षा की तिथि के बारे में अभ्यर्थियों को आगे सूचित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रयागराज-लखनऊ मार्ग स्थित हनुमन इंस्टीट्यूट में आरआरबी के जेई पदों की भर्ती परीक्षा हो रही है। हर रोज परीक्षा तीन पॉलियों में यहां हो रही है। सोमवार को तीसरी पॉली में 223 अभ्यर्थी यहां ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए पहुंचे। तीसरी पॉली में शाम चार बजे जैसे ही परीक्षा शुरू हुई वैसे ही वहां बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ी तो वहां कमरे में लगे पर्दे उसकी चपेट में आ गए। आग बढ़ती देख परीक्षार्थी परीक्षा छोडकर भागने लगे।
विज्ञापन


रीक्षा कक्ष दूसरी मंजिल पर होने के कारण छात्र सीढ़ियों से  होकर किसी तरह भागकर बाहर निकले। इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने प्रयास कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस बीच परीक्षार्थी इंस्टीट्यूट में आग बुझाने वाला सिलेंडर के एक्सपायरी होने को लेकर हल्ला करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। वहां किसी तरह से छा़त्रों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया। आरोप है कि फायर विभाग द्वारा एनओसी प्रमाण नहीं दिये जाने के बाद भी इंस्टीट्यूट में काफी दिनों से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘परीक्षा केंद्र में आग लगने की वजह से सोमवार को जेई भर्ती की तीसरी पॉली में होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली तिथि के बारे में परीक्षार्थियों को सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।’
एसएएम नकवी, चेयरमैन, आरआरबी इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed