Crime : शराब के नशे धुत व्यक्ति ने अपनी चचेरी दादी को बसुला से काट, उतारा मौत के घाट
इलाके के रामनगर उमरी निजाम पुर (ददौली नहर) गांव में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने चचेरी 80 वर्षीय दादी को बसुला से गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया। घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विस्तार
इलाके के रामनगर उमरी निजाम पुर (ददौली नहर) गांव में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने चचेरी 80 वर्षीय दादी को बसुला से गर्दन काट मौत के घाट उतार दिया। घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के राम नगर उमरी निजाम पुर (ददौली नहर) की रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा सरजू देवी पत्नी शंकर लाल बीते कई महीने से वृद्धावस्था में चारपाई पर पड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान उनके देवर राजकरन का लड़का केशव 42 वर्ष शराब के नशे में था। आरोप है कि शराब पीने के लिए अपने चचेरी दादी सरजू देवी से पैसा मांगने की जिद पर अड़ गया। लाचार व असहाय अवस्था में चारपाई पड़ी सरजू देवी के गर्दन केशव विश्वकर्मा ने लकड़ी छिलने में प्रयुक्त होने वाले बसुला से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।
चचेरे नाती द्वारा दादी की गर्दन काट हत्या किए जाने की खबर इलाके में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ही हत्या आरोपी केशव विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तथा मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के नाती/ पौत्र सतीश कुमार पुत्र स्व. रमेश ने हत्यारोपी केशव विश्वकर्मा पुत्र राजकरन के विरुद्ध तहरीर देते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।