{"_id":"6af8c6eab2c8f700b00bb03d","slug":"a-drop-in-cauliflower-prices-has-made-it-difficult-to-recover-production-costs-allahabad-news-c-407-1-pr11029-23114-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलगोभी के भाव में गिरावट से लागत निकालना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलगोभी के भाव में गिरावट से लागत निकालना हुआ मुश्किल
Sun, 15 Nov 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर। कहली दुलहेपुर गांव में खेतों तैयार पड़ी फूल गोभी। संवाद
फूलगोभी के लगातार गिरते भाव ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। महीनों की मेहनत, खाद, बीज और सिंचाई पर काफी खर्च के बाद भी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। 30 रुपये प्रति फूल बिकने वाली फूलगोभी अब मंडियों में महज पांच से दस रुपये में बिक रही है। ऐसे में किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
बहरिया क्षेत्र के कहली और दुलहेपुर गांव में करीब 40 एकड़ भूमि पर किसान फूलगोभी और पत्तागोभी की खेती करते हैं। किसानों का कहना है कि खेत से फूलगोभी तोड़ने, गाड़ी पर लादने और मंडी तक पहुंचाने में काफी खर्च होता है। खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी की लागत अलग है। बेचने के लिए मुंगरा बादशाहपुर, फूलपुर, फाफामऊ और बनारस की मंडियों तक गाड़ियों से भाड़ा देकर पहुंचाते हैं। एक गाड़ी का भाड़ा दो से पांच हजार देना पड़ता है। इसके बाद बाजार में भाव लगातार गिरने से खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। सुखदेव यादव, बिदां सिंह पटेल, शिव प्रकाश पटेल, धर्मेंद्र कुमार पटेल आदि किसानों ने सरकार से फूलगोभी का उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।