{"_id":"6893bdf73e9783017d0d62bc","slug":"a-disabled-person-missing-in-kareli-died-after-drowning-in-flood-water-allahabad-news-c-3-bly1007-686919-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करेली में लापता दिव्यांग की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करेली में लापता दिव्यांग की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत
Thu, 07 Aug 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अकरम अहमद (47) के रूप में हुई है जो जेके आशियाना करेली का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार अकरम मंगलवार शाम से लापता था। परिवार के लोगों ने उसे रातभर आसपास के इलाकों में काफी तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर एक नाले में उसका शव पानी में उतराता मिला।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अकरम की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी परिजनों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।