{"_id":"66ade380d08a92a62f056da3","slug":"a-day-before-the-marriage-the-boy-refused-to-marry-the-marriage-was-fixed-through-jeevansathi-app-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : विवाह के एक दिन पहले लड़के ने किया शादी से इन्कार, जीवनसाथी एप के जरिये तय हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : विवाह के एक दिन पहले लड़के ने किया शादी से इन्कार, जीवनसाथी एप के जरिये तय हुई थी शादी
Sat, 03 Aug 2024 01:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:30 PM IST
सार
राजरूपपुर निवासी छवि सेन ने बताया कि उनकी बेटी हरियाणा के एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। जीवनसाथी एप के जरिये मुजफ्फरपुर के मिसकौट निवासी कौशिक सरकार के साथ उसकी शादी तय हुई थी। कौशिक अमेरिका में नौकरी करता है। 25 दिसंबर को लड़का और माता-पिता घर आए थे।
विज्ञापन
शादी जोड़ा
- फोटो : freepik
विस्तार
धूमनगंज थाना क्षेत्र में विवाह के एक दिन पहले दूल्हे के शादी करने से इन्कार कर दिया। करीब आठ महीने पहले जीवनसाथी एप के जरिये दोनों परिवारों के रजामंदी से 31 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई थी। युवती की मां की तहरीर पर दूल्हे और अन्य परिजनों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजरूपपुर निवासी छवि सेन ने बताया कि उनकी बेटी हरियाणा के एक मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। जीवनसाथी एप के जरिये मुजफ्फरपुर के मिसकौट निवासी कौशिक सरकार के साथ उसकी शादी तय हुई थी। कौशिक अमेरिका में नौकरी करता है। 25 दिसंबर को लड़का और माता-पिता घर आए थे।
विज्ञापन
दोनों परिवारों के सहमति से 31 जुलाई को शादी की तारीख तय की गई थी। आरोप है कि 28 जुलाई को कौशिक ने बेटी को फोन कर बताया कि कोई उसे फोन कर शादी नहीं करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद 30 जुलाई को लड़के ने बेटी को फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
छवि ने बताया कि जब उस नंबर की जांच कराई गई तो वह कौशिक के दोस्त का निकला। इसकी पुष्टि लड़के पिता ने भी की। आरोप है कि निवेदन करने पर लड़के और उसके माता-पिता अभद्रता की। छवि ने बताया कि शादी के लिए गेस्टहाउस, खान-पान समेत अन्य चीजों में अब तक उनका करीब 10 लाख खर्च हो चुका है। शादी टूटने से बेटी और पूरा परिवार सदमे में है।