फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A day before the departure, the name used to be made. Joshi's eyes

रवानगी के एक दिन पहले रह-रह कर नम होती रहीं डा. जोशी की आंखें

Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
A day before the departure, the name used to be made. Joshi's eyes
A day before the departure, the name used to be made. Joshi's eyes - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी शनिवार को प्रयागराज से विदा ले लेंगे। दिल्ली रवानगी के एक दिन पहले डा. जोशी से मिलने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक एवं भाजपा नेता एवं संगठन पदाधिकारी पहुंचे। इन सब से मुलाकात के दौरान डा. जोशी कई बार भावुक भी हुए। रह-रह कर उनकी आंखें नम होती रहीं। उनसे मिलने आए लोगोें ने कहा कि डा. जोशी का प्रयागराज छोड़ने का दुख है। साथ ही केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान प्रयागराज में जो काम वे नहीं कर सकें उन्हें आज भी उसका मलाल है।
विज्ञापन

दो रोज पहले ही डा. जोशी ने टैगोर टाउन स्थित अपना बंगला ‘अंगीरस’ बेचा था। अब छह जुलाई को वे दिल्ली चले जाएंगे। वे अब अपनी पत्नी तरला जोशी के साथ वहीं रहेंगे। दिल्ली मेें अभी वे सरकारी आवास छह रायसीना में रहेेंगे। इसके बाद वहां अपने नए आवास में चले जाएंगे। वहां शीघ्र ही वे अपना नया आवास खरीद सकते हैं। इस बीच शुक्रवार को ‘अंगीरस’ में उनसे मिलने के लिए ट्रिपल आईटी निदेशक प्रो पी नागभूषण, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, प्रो. एके श्रीवास्तव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, विहिप नेता पुनीत वर्मा, शैलतनया श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, पंतजलि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रविंद्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र, सतीश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

डा. जोशी के करीबी राघवेंद्र मिश्र, बृजेश गुप्ता, देवेंद्र मिश्र दिन भर उनके आवास पर ही रहे। मुलाकात के दौरान डा. जोशी कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों से चर्चा के दौरान प्रयागराज में जो काम नहीं हो सके उस पर चर्चा भी की। इसमें साइंस सिटी का प्रोजेक्ट मुख्य रूप से शामिल है। उधर चर्चा इस बात की भी है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने भी डा. जोशी से मिलने का समय मांगा लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के चलते डा. जोशी उन्हें समय नहीं दे सके। उधर विधायक हर्षवर्धन ने मुलाकात के दौरान डा. जोशी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। डा. जोशी ने उन्हें दिल्ली आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष ट्रिपल आईटी आ सकते हैं डा. जोशी
प्रयागराज। ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने शुक्रवार को डा. जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डा. जोशी को ट्रिपल आईटी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सेंट्रल कम्प्यूटिंग सिस्टम के बारे में भी डा. जोशी को बताया। संस्थान की प्रगति से डा. जोशी खुश दिखे। दरअसल ट्रिपल आईटी डा. जोशी की वजह से ही इलाहाबाद में खुला। इस दौरान निदेशक ने उन्हें संस्थान में चल रहे बियांड टी-20 में आने के लिए आमंत्रित किया। डा. जोशी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed