फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A day after the Chief Secretary's visit,

प्रमुख सचिव के दौरे से जसरा में दिनभर रही अफरा तफरी

Wed, 13 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
A day after the Chief Secretary's visit,
डेमो - फोटो : डेमो
मंगलवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, स्टांप वित्त व  नामित नोडल अधिकारी इलाहाबाद हिमांशु कुमार जसरा ब्लाक में दोपहर 12 बजे निरीक्षण करने पहुंचे तो अफरा तफरी जैसा माहौल रहा। सबसे पहले जसरा ब्लाक के घूरपुर ग्राम पंचायत में बन रहे शौचालय, निर्माणाधीन  आवासों और पानी की टंकी व पंप हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। घूरपुर थाने पर प्रमुख सचिव ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक भी की। इसके बाद जसरा ब्लाक के टिकरी तालुका कंजासा गांव में पांच वर्ष में बनकर तैयार हुए पानी के ओवर हेड टैंक और पंप हाउस का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


गांव के लोगों को पाइप लाइन द्वारा पेयजल की व्यवस्था के लिए बनाए गए इस पेयलज योजना के अब तक शुरू न हो पाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जलापूर्ति शुरू किए जाने का आदेश भी  दिया। इस दौरान साथ में जिला विकास अधिकारी, एसपी यमुनापार, क्षेत्राधिकारी बारा, बीडीओ जसरा सहित जल निगम के कई अफसर और घूरपुर थाने की पुलिस के साथ कई अन्य थानों की पुलिस भी मौजूद रही। इसके बाद टिकरी तालुका कंजासा से प्रमुख सचिव का काफिला जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकला। लेकिन रास्ते में जसरा मंडी के पास जसरा में रोजाना लगने वाले जाम में फं स गया। घूरपुर पुलिस के भारी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार जसरा सीएचसी पहुंचे। वहां पहले से मौजूद सीएमओ इलाहाबाद और  केंद्र के अधीक्षक डा. तरूण पाठक के साथ स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अस्पताल के निरीक्षण के बाद जब प्रमुख सचिव जसरा ब्लाक मु़ख्यालय पर पहुंचे तो  वहां पहले से मौजूद दर्जनों की संख्या में कई गांवों से आए ग्रामीणों ने उनको शिकायती पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बिरवल से आये राजेंद्र मिश्र ने गांव में हैंडपंपों की मरम्मत न होने से दूषित जलापूर्ति की शिकायत की। इसी तरह सपहा टिकरी गांव से आये शिव प्रसाद पटेल ने आवास आवंटन में धांधली और सूची से पात्रों का नाम काटकर अपात्रों का नाम जोड़ने की शिकायत की। चितौरी गांव से आए मान सिंह पटेल के नेतृत्व में लोेगों ने गांव के कोटेदार पर खाद्यान्न वितरण में धांधली करने और गांव की महिलाओं से अभद्रता किये जाने की शिकायत की। सेंहुंडा गांव से आये स्रुरेंद्र सिंह ने गांव में पेयलज की भारी किल्लत की शिकायत करते हुए गंाव के लोगों के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था किये जाने की मांग की। बीडीओ जसरा धर्मेश चंद्र पांडेय और ब्लाक प्रमुख स्नेहलता बौद्ध के आग्रह पर दोपहर बाद प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने ब्लाक मुख्यालय में अफसरों के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद जिले के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed