Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A contract was given to kill Randhir Yadav, raids were conducted in several districts to nab the main accused

Prayagraj News : रणधीर यादव की हत्या के लिए दी गई थी सुपारी, मुख्य आरोपी की धर पकड़ के लिए कई जिलों में दबिश

Sun, 31 Aug 2025 03:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या मामले में पुलिस ने धूमनगंज के नींवा निवासी फरार आरोपी विजय पासी (24) को लालगोपालगंज स्थित निंदूरा मोड़ के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
A contract was given to kill Randhir Yadav, raids were conducted in several districts to nab the main accused
रणधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या मामले में पुलिस ने धूमनगंज के नींवा निवासी फरार आरोपी विजय पासी (24) को लालगोपालगंज स्थित निंदूरा मोड़ के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। शव को ठिकाने लगाने के लिए 50 हजार रुपये में डील हुई थी। मामले में अबतक पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार चुकी है। जबकि उदय यादव और सुजीत श्रीवास्तव अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि उसकी दोस्ती जय सिंह यादव व रवि पासी से है। वह एक ही मोहल्ले में रहते हैं। एक दिन उदय ने रवि पासी के माध्यम से संपर्क किया। कहा कि रणधीर के शव को ठिकाना लगाना है और इसके लिए 50 हजार रुपये देगा। तय योजना के मुताबिबक, हत्या के बाद जय, रवि, उदय व उसके भाई विजय यादव, रामसिंह के कहने पर उसने गाड़ी से शव को ले जाकर बम्हरौली में रेल पटरी पर रखा। हत्या को हादसा दिखाने के लिए इससे पहले पत्थर से चेहरा भी कूंच दिया। यही वजह रही कि पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद किया गया तो उसकी पहचान नहीं हो पाई। आरोपी रामसिंह की निशानदेही पर कपड़े से रणधीर के शव की पहचान की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में पता चला कि 22 अगस्त की रात योजनाबद्ध तरीके से रणधीर को उनकी स्कार्पियो गाडी के साथ रामसिंह ने बुलाकर शराब पिलाता रहा। बाद में एक होटल से खाना भी मंगाया। उसके बाद उसे लेकर वह लोग फाफामऊ की तरफ गए और एकांत जगह गाड़ी रोककर रामसिंह व रणधीर यादव ने फिर शराब पी। चालाकी से रामसिंह ने रणधीर को ज्यादा शराब पिला दी। उसके नशे में धुत होने पर रामसिंह स्कार्पियो चलाने लगा। आगे बढ़ने पर उदय यादव, विजय यादव, उनका नौकर सुजीत श्रीवास्तव, जय यादव व रवि पासी मिले और सभी को गाडी में बिठा लिया।

विज्ञापन

गाड़ी से शव उतारकर कंधा लगाकर ले गए आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि गाड़ी में सभी ने मिलकर रणधीर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद योजना के मुताबिक रणधीर के शव की पहचान छिपाने के लिए शव को उसी स्कार्पियो से बम्हरौली रेलवे ट्रैक के पास ले गए। यहां पर रवि पासी मिला। सभी लोग उनको साथ लेकर बम्हरौली रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल के आगे सूबेदारगंज के तरफ जाने वाले रेल लाइन के करीब स्कार्पियो रोककर रणधीर यादव के शव को सभी लोग कंधा लगाकर ले गए, ताकि किसी को शक न हो।

ट्रैक पर फेंकने से पहले चेहरे को पत्थर से कूंचा

शव को रेलवे ट्रैक पर रख कर सभी ने रणधीर के चेहरे को पत्थर से कूंच दिया ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके। आस-पास छिपकर आने वाली ट्रेनों का इंतजार करने लगे। जब एक ट्रेन गुजरी तो देखा कि रणधीर का शव क्षत विक्षत हो चुका था। इसके बाद राम सिंह व उदय यादव, रणधीर की स्कार्पियो से जबकि विजय यादव व सुजीत श्रीवास्तव अपाचे बाइक से चित्रकूट गए और वहीं पर स्कॉपियो छोड़कर भाग निकले। उधर रवि पासी व जय सिंह यादव अपने अपने घर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed