फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A click will be on hiring information

एक क्लिक पर होगी भर्तियों की जानकारी

Mon, 01 Jun 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
नौकरियों की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भर्ती विज्ञापनों की जानकारी के लिए अब उन्हें भटकना नहीं होगा। अब उन्हें सारे विभागों में होने वाले नियमित या संविदा की भर्तियों की जानकारियां एक ही पोर्टल पर मिल जाएंगी। शासन स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि बहुत जल्दी ही सभी विभागों की भर्तियों की जानकारियां सेवायोजन की वेबसाइट से जोड़ दी जाएंगी।
विज्ञापन


अभी तक सभी विभागों में होने वाली नियमित और संविदा के पदों पर भर्तियों का विवरण संबंधित विभागों की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों की वेबसाइट खंगालनी पड़ती है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत है कि भर्तियों की जानकारी सभी अभ्यर्थियों को नहीं हो पाती है, जिसके चलते भर्तियों में खूब खेल चल रहा है। बहुत बार तो ऐसा भी होता है कि भर्ती विज्ञापन की सूचना ही अभ्यर्थियों को पता नहीं चल पाती। पता भी चला तो उसकी तिथि समाप्त हो गई। शासन अभ्यर्थियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


शासन प्रशासनिक सुधार, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पशुपालन, गन्ना विकास, नागरिक उड्डयन, दुग्ध विकास, चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन्हें इस बात की जानकारी दी जा रही है कि भर्ती विज्ञापनों को सेवायोजन के पोर्टल की वेबसाइट से कैसे जोड़ा जाए। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आरसी श्रीवास्तव कहते हैं कि शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। इससे अभ्यर्थियों को बहुत ही लाभ होगा। भर्तियों की जानकारी के लिए उन्हें भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed