{"_id":"687beb094c13ef96e80532ac","slug":"a-class-two-student-died-after-drowning-in-a-pit-dug-out-of-soil-allahabad-news-c-407-1-mn11001-5074-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मिट्टी की खोदाई से बने गड्ढे में डूबकर कक्षा दो के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मिट्टी की खोदाई से बने गड्ढे में डूबकर कक्षा दो के छात्र की मौत
विज्ञापन
नरवर चौकठा गांव में बहन के साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया कक्षा दो का छात्र खेत में मिट्टी की खुदाई से बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। घर नहीं पहुंचने पर पिता उसकी तलाश में निकला। स्कूल से 50 मीटर दूर बेटे की चप्पल देखकर उसे आशंका हुई और उसने पानी भरे गड्ढे में तलाश शुरू की, जिसके बाद शव बरामद हुआ।
थाना क्षेत्र के नरवर चौकठा निवासी अरुण कुमार का बेटा विवान राज (8) और बेटी आकांक्षा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो के छात्र थे। शनिवार को दोनों भाई-बहन एक साथ घर से स्कूल के लिए निकले। कक्षा में बैग रखकर विवान राज स्कूल से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी विवान राज घर नहीं पहुंचा और बहन आकांक्षा उसका बैग लेकर घर पहुंची।
परिजनों ने विवान राज के बारे में पूछताछ की तो बहन ने बताया कि वह खाना भी नहीं खाया और भोजन वितरण के पहले से ही स्कूल से गायब था। इतना सुनते ही परिजन अवाक रह गए। पिता अरुण उसकी तलाश में जुट गया। बेटे की तलाश करता हुआ वह स्कूल पहुंचा। स्कूल में ताला बंद था। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बताया कि खेत में पानी लगा है, वहीं एक जोड़ी चप्पल पड़ी हुई है।
विज्ञापन
पिता स्कूल परिसर से 50 मीटर दूर खेत के समीप पहुंचा तो उसे बेटे की चप्पल दिखी। उसे आशंका हुई और वह मिट्टी की खुदाई से खेत में बने 8-10 फिट गहरे गड्ढे में भरे बरसाती पानी में घुसकर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर चली तलाश के बाद मृतक विवान राज का शव बरामद हुआ।
परिजन खेत में अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते दिखे। परिजनों ने शिक्षकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विद्यालय परिसर से बच्चा निकल गया और दुर्घटना का शिकार हो गया और शिक्षकों को भनक तक नहीं लगी। जबकि विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए चार शौचालयों की व्यवस्था है। पिता अरुण ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मृतक की मां की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। मृतक के भाई अंशराज, बहन अनन्या, आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
मामले में शिक्षक सूरज ने बताया कि मृतक अपनी बहन के साथ स्कूल आया था। उसका बैग स्कूल में रखा हुआ था और वह स्कूल से कब बाहर निकला, इसकी जानकारी शिक्षकों को नहीं हुई।