फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A boy cracked in the hand while fireworks, died

आतिशबाजी करते समय किशोर के हाथ में बजा पटाखा, मौत 

Sun, 25 Apr 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 07:47 PM IST
सार

  • आतिशबाजी करते समय किशोर के हाथ में फूटा पटाखा, मौत 
  • कौंधियारा भनौरी गांव में शनिवार रात शादी समारोह में हुई घटना

विज्ञापन
A boy cracked in the hand while fireworks, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत भनौरी गांव में शनिवार रात आयोजित शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे किशोर के हाथ में पटाखा फूट गया। दुघर्टना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमलेश पटेल के बेटे विकास पटेल निवासी बरहा कला बहेलियापुर मेजा की शादी के लिए गांव भनौरी कौंधियारा में रामराज पटेल की बेटी राधा पटेल से शनिवार को तय थी। शाम को बारात लगने के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान घर के बाहर आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी जाहिद पुत्र पहलवान उम्र 12 वर्ष निवासी करमा मजरा पहलू का पूरा थाना घुरपुर कर रहा था। आतिशबाजी का काम राजा उर्फ मोहम्मद निहाल पुत्र स्व. जाकिर अली ने लिया था। वह जाहिद को अपने साथ लेकर आया था।
विज्ञापन


जाहिद घर के बाहर गड्डा बजा रहा था। वह गड्डे में आग लगाकर फेंक रहा था इसी दौरान एक गड्डा उसके सिर के पास ही फट गया। गड्डा इतना शक्तिशाली था कि उससे उसके सिर का ऊपरी हिस्सा उड़ गया। दुघर्टना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर वर और वधू पक्ष में अफरा तफरी मच गई और दोनों पक्ष के लोग वहां से बचकर अपने घरों को चले गए। सूचना पाकर कौंधियारा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। मृतक अपने परिवार में तीन भाई और दो बहनो में सबसे बड़ा था। वह अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए बारातों में जाकर आतिशबाजी का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed