फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अगवा युवक को पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार

अगवा युवक को पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हंडिया। हंडिया थानाक्षेत्र के मुंदौरा गांव निवासी एक युवक का बाजार से घर लौटते समय रात के सन्नाटे में बदमाशों ने अगवा कर लिया। रातभर युवक के घरवाले उसका इंतजार करते रहे। काफी खोजबीन के बाद भी युवक नहीं मिला तो घरवाले हंडिया थाने पहुंचे। अपहरण की बात सुन पुलिस वाले चौंक पड़े। अगवा युवक के भाई ने बीरापुर गांव के एक युवक पर शक जताया। इस पर हंडिया पुलिस ने घेरेबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अगवा युवक उसके घर में बंधक है। हत्या की नीयत से उसे अगवा किया गया है। हंडिया के मुंदौरा गांव निवासी गब्बर हरिजन मजदूरी करता है। उसका भाई संजय (25) भी मजदूरी करता है। 19 तारीख की शाम वह घर से बरौत बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात लगभग दस बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले परेशान होने लगे। घरवालों की रात संजय के इंतजार में बीत गई। रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। लेकिन संजय का कुछ सुराग तक नहीं लगा। हर जगह से निराश होकर रविवार रात गब्बर हंडिया थाने पहुंचा। उसने भाई का अपहरण होने की तहरीर दी। अपहरण की बात सुनकर पुलिस भी सकते में पड़ गई। पुलिस को पूछताछ में गब्बर ने बताया कि एक लड़की को लेकर संजय का बीरापुर क्षेत्र के कसोधल गांव निवासी संतोष मिश्र उर्फ चकबन्दी मिश्र से खुन्नस चल रही थी। आशंका है कि उसी ने मेरे भाई का अपहरण किया है। इतना क्लू मिलते ही पुलिस ने संतोष के घर पर दबिश दी। रात के समय पुलिस की घर के बाहर घेरेबंदी देख संतोष सहम गया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो पहले वह इधर-उधर पढ़ाता रहा। लेकिन पुलिस ने सुर बदला तो वह टूट गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर संतोष के घर में बंधक संजय को बरामद कर लिया। पुलिस संतोष को गिरफ्तार कर थाने लाई। सीओ हंडिया किरण सिंह चौहान ने बताया कि एक लड़की को लेकर चकबंदी और संजय और के बीच झगड़ा हुआ था। इसी से खुन्नस खाए संतोष ने संजय को हत्या की नीयत से अगवा कर घर में बधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed