{"_id":"8-54840","slug":"Allahabad-54840-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने अब नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने अब नहीं लगेगा जाम
Allahabad
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कमला नेहरू रोड पर चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने रोज सुबह जाम में फंसने से लोगों को बृहस्पतिवार से छुटकारा मिल जाएगा। एडीए और नगर निगम के संयुक्त दस्ते ने बुधवार को यहां राजू नर्सरी से खाली कराई जमीन को पूरी तरह समतल कर पार्किंग के लिए तैयार कर दिया। इसके लिए दो स्थानों पर फुटपाथ हटाकर वाहनों को पार्किंग के अंदर ले जाने के लिए रास्ता बनाया गया। दूसरी ओर हिन्दू हॉस्टल चौराहा से इंडियन प्रेस चौराहा के बीच में चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने भी मंगलवार को जमीन समतल कर पार्किंग की व्यवस्था की जा चुकी है।
चंद्रशेखर आजाद पार्क के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही कमला नेहरू रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गई थी। सुबह पार्क में टहलने आने वाले अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर रहे थे। इसके साथ सेंट जोसेफ कॉलेज, बाल भारती स्कूल और बिशप जार्ज कॉलेज के कारण यहां सुबह जाम की समस्या बढ़ गई थी। इस समस्या से निपटने के लिए एडीए और निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर राजू नर्सरी और नेहा नर्सरी पिछले माह खाली कराई थी। राजू नर्सरी की जमीन पर पार्किंग का बोर्ड लगाने के बाद मंगलवार से समतलीकरण का काम शुरू हुआ।
बुधवार को एडीए के ओएसडी आलोक पांडेय, निगम के अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में पहुंचे दस्ते ने जेसीबी और रोलर चलाकर जमीन को पूरी तरह समतल कर पार्किंग के लिए तैयार किया। पार्किंग के आगे बने फुटपाथ को ताशकंद मार्ग क्रासिंग एवं कमला नेहरू रोड पर दो स्थानों से हटाकर गाड़ियों को लाने और ले जाने के लिए रास्ता बनाया गया। श्री पांडेय ने बताया कि अब पार्किंग की डिजाइन तैयार कराई जाएगी। बताया कि यह बृहस्पतिवार से वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
हाईकोर्ट द्वारा चंद्रशेखर आजाद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन अपर महाधिवक्ता सीबी यादव ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर नर्सरी हटाकर पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। इस आशय का हलफनामा शुक्रवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दाखिल कर दिया जाएगा। उल्लखेनीय है कि मधु सिंह द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट पार्क के सौंदर्यीकरण की मॉनीटरिंग कर रहा है। साथ ही पार्क को व्यवस्थित करने और उसमें जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए एक कमेटी भी गठित की है, जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट कोर्ट को देगी।