फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पेट्रोल पंप पर कार सवारों ने की फायरिंग

पेट्रोल पंप पर कार सवारों ने की फायरिंग

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस इलाके में बुधवार रात सरदार पटेल मार्ग स्थित बग्गा पेट्रोल पंप पर कार से आए युवकों ने पंप संचालक के चैंबर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली चैंबर के कांच पर भी लगी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी लेकिन खलबली मच गई। खबर पाकर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद दरभंगा कॉलोनी के मकान में छापा मारकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। सरदार पटेल मार्ग स्थित सेठ ऑटोमोबाइल (बग्गा पेट्रोल पंप) पर रात करीब आठ बजे आल्टो कार से चार युवक उतरे। उनमें से एक युवक ने पेट्रोल पंप संचालक के चैंबर के पास जाकर गालियां देते हुए पिस्टल से कई फायर कर दिए। एक गोली चैंबर के कांच पर जा धंसी जिससे उसमें सुराख हो गया। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई। गोली चलाने के बाद भी युवक फौरन नहीं भागे बल्कि कुछ देर खड़े होकर गालियां देते हुए धमकाते रहे। भीड़ जुटने लगी तो युवक कार में बैठकर तेज रफ्तार में भाग गए। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरनाथ यादव वहां पहुंचे। पंप संचालक गुड्डू सिंह ने कहा कि उनका झगड़ा दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले भरत कोहली से हुआ था। उसी खुन्नस में कोहली के बेटे ने दोस्तों संग आकर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। इसके बाद दरभंगा कॉलोनी में भरत कोहली के घर दबिश दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस देर रात तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed