{"_id":"8-54815","slug":"Allahabad-54815-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभा त्रिपाठी ने बोर्ड सचिव का पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभा त्रिपाठी ने बोर्ड सचिव का पदभार संभाला
Allahabad
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में नई सचिव प्रभा त्रिपाठी ने मंगलवार को दूसरी बार कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा समय से कराना एवं उसमें आ रही परेशानियों को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। प्रभा त्रिपाठी ने टीईटी 2011 के विवादों का हल शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार करने की बात कही। यूपी बोर्ड की सात नवंबर 2007 से 23 फररी 2012 तक सचिव रहीं प्रभा त्रिपाठी को शासन ने बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद एक बार फिर से कार्यभार सौंपा गया है। शासन ने निवर्तमान सचिव शकुंतला यादव के वीआरएस के लिए आवेदन के बाद बोर्ड सचिव पद पर अनुभव को वरीयता देते हुए प्रभा त्रिपाठी को सचिव का दायित्व सौंपा है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण के बीच उन्हें शासन ने सचिव का दायित्व सौंपा है। वह शासन एवं सरकार की मंशा के अनुरूप शीघ्र परीक्षा तैयारी पूरी करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से अगले शैक्षिक सत्र की शुरुआत अप्रैल से किए जाने की घोषणा के बाद बोर्ड के ऊपर दबाव है कि वह जल्द से जल्द परीक्षा कार्यक्रम घोषित करके परीक्षा तैयारी पूरी करे। उन्होंने बताया कि दागी विद्यालयों को किसी भी हालत में परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद सचिव प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि टीईटी 2011 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला एवं मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है। शिक्षक भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में शासन का जो निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। टीईटी 2011 के आयोजन के दौरान प्रभा त्रिपाठी ही बोर्ड की सचिव पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन