{"_id":"8-51436","slug":"Allahabad-51436-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत, हौसले से बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर---‘अमर उजाला’ और सोनी टीवी ‘क्राइम पेट्रोल’ की पहल पर ‘क्राइम अंगेस्ट वुमेन’ पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत, हौसले से बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर---‘अमर उजाला’ और सोनी टीवी ‘क्राइम पेट्रोल’ की पहल पर ‘क्राइम अंगेस्ट वुमेन’ पर चर्चा
Allahabad
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। ‘अमर उजाला’ और सोनी टीवी के ‘क्राइम पेट्रोल’ टीम की ओर से शनिवार को जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित चर्चा के दौरान महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों की वजह की परत दर परत पड़ताल की गई तो उनसे बचाव के तरीके भी तलाशे गए।
सेमिनार में जुटे पुलिस अधिकारियों और कानूनविदें ने रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली दिक्कतें गिनाईं लेकिन पूरी शिद्दत के साथ भरोसा भी दिलाया कि हर कदम, हर पल पुलिस और कानून छात्राओं, महिलाओं के साथ हैं। जरूरत है कि वे हिम्मत और हौसले के साथ आगे बढ़ें, यकीनन उन्हें कामयाबी मिलेगी। ‘क्राइम अंगेस्ट वुमेन’ पर चर्चा में उन्हें किसी भी आपात स्थिति में अपने को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए गए। जूडो-कराटे विशेषज्ञों की टीम ने तरह-तरह की विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा का तरीका बताया।
एसपी सिटी राजेश यादव ने कहा कि सिर्फ बेटियों नहीं बेटों को ऐसे संस्कार देने होंगे कि वे गलत राह पर न जा सकें। हाईकोर्ट अधिवक्ता प्रवीण शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। महिला के प्रति बढ़ रहे अपराधों की वजह सरोकारों, संस्कारों की कमी भी है। अधिवक्ता ऋतंधरा मिश्रा ने अदालत और पुलिस से जुड़ी दिक्कतों को रेखांकित करते हुए कानूनी मदद से जुड़ी जानकारियां दीं। सोशल एक्टिविस्ट नाजिया बानो ने सुझाव दिया कि चुप रहकर बैठने के बजाय महिलाओं, छात्राओं को बेझिझक पहल करनी होगी।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही महिलाओं पर हो रहे अपराधों से जुड़ी खबरों के बारे में अखबार का नजरिया स्पष्ट किया। कहा, अपराध सहे नहीं आवाज उठाएं। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला दुबे ने अमर उजाला और सोनी टीवी की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन गरिमा ने किया।