{"_id":"8-51093","slug":"Allahabad-51093-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेमसराय का दधिकांदो आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलेमसराय का दधिकांदो आज
Allahabad
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दधिकांदो मेले की दूसरी कड़ी सुलेमसराय का मेला रविवार को धूमधाम से होगा। मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसहमति से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार द्वारा पूजा अर्चना किए जाने का निर्णय हुआ। महामंत्री सुभाष केसरवानी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कान्हा का दल शाम साढ़े सात बजे पूजा अर्चना के उपरांत ठाकुरद्वारा जीटीरोड सुलेमसराय से निकलेगा। दल में हाथी, घोड़े, ऊंट बैंडबाजा, लीला झांकियां, 25 घुडसवार शामिल होंगे। पूरे रास्ते कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य होगा। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन