{"_id":"8-51078","slug":"Allahabad-51078-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर मारपीट, चार लाख लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर मारपीट, चार लाख लूट का आरोप
Allahabad
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में रामभवन चौराहे के समीप स्थित गोपाल ट्रेडर्स के मालिक से शनिवार की रात आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की। व्यापारियों का कहना है कि मारपीट से रोका गया तो युवक दुकान में घुस आए और गल्ले में रखे चार लाख रुपये निकाल लिए। लोगों ने विरोध किया तो फायरिंग करते हुए युवक हटिया की तरफ भाग गए। घटना से नाराज व्यापारियों ने रात में मुट्ठीगंज थाने को घेर लिया और एक जिम मालिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि लूटपाट में शामिल एक युवक जिम में आता था। दुकान के मालिक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
तेल के थोक कारोबारी और बनारसी मिष्ठान भंडार के समीप स्थित गोपाल ट्रेडर्स के मालिक संजय केसरवानी का कहना है कि रात नौ बजे वह अपने भाई रंजन के साथ गद्दी पर बैठे थे। छोटा भाई गोपाल बाहर स्टूल पर बैठा था। तभी कई युवक आए और उससे मारपीट करने लगे। वह और रंजन गोपाल को बचाने के लिए दौड़े तो दो युवक दुकान में घुस आए और तमंचा दिखाकर गल्ले में रखे चार लाख रुपये निकाल लिए। उस वक्त दुकान में चार व्यापारी और कई नौकर मौजूद थे लेकिन किसी की बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। गोपाल के गले से चेन भी छीन ली गई। बदमाश गोली चलाते हुए भाग गए। संजय का कहना है कि लूटपाट करने वाले एक युवक को वह पहचानते हैं। एक युवक पास में ही एक जिम में अक्सर आता जाता था। व्यापारी सीधे जिम पहुंचे और उसके मालिक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की गई। व्यापारी उसे थाने पर ले आए। भागते वक्त एक युवक का जूता भी वहीं छूट गया। मुट्ठीगंज के कार्यवाहक एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है। फायरिंग और लूट की बात साबित नहीं हुई है। संजय केसरवानी ने तहरीर दे दी है। जांच कराके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिम मालिक से भी मारपीट करने वाले युवकों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।