{"_id":"8-49914","slug":"Allahabad-49914-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान एशिया बुक आफ रिकार्ड्स से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान एशिया बुक आफ रिकार्ड्स से सम्मानित
Allahabad
Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। संगमनगरी के एक और चिकित्सक ने चिकित्सा के क्षेत्र में दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है। शहर के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान को ‘एशिया बुक आफ रिकार्ड्स ’ से सम्मानित किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान को यह सम्मान महिला मरीज के ब्रेन से 12 घंटे की सर्जरी के बाद 240 ग्राम का ट्यूमर निकालने के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. खेतान के मुताबिक किसी भी सामान्य व्यक्ति के ब्रेन का वजन औसतन आठ सौ ग्राम होता है और ब्रेन में 240 ग्राम का ब्रेन ट्यूमर होना अपने आप में अजूबा है। डॉ. खेतान का दावा है कि ब्रेन सर्जरी के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी मरीज के ब्रेन से इतना बड़ा ट्यूमर निकाला गया। सर्जरी के बाद महिला सविता अग्रवाल पूर्ण रूप से स्वस्थ बतायी जा रही है। महिला मरीज की सर्जरी टीम में डॉ. रमेश कुमार, पैरा मेेडिकल सीपी मिश्रा, अरुण कुमार, अशोक, जागृति और मनोज कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान इससे पूर्व 2011 में ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड’ और 2012 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके है। डॉ. खेतान को यह सम्मान इलाहाबाद में ही महिला मरीज से सिर से 296 गांठें निकाली थी। सर्जरी पूरा करने में डॉ. खेतान की टीम को पूरे 12 घंटे लगे थे। डॉ. खेतान की इस सफलता पर चिकित्सकों, मित्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन