फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जिला प्रशासन संवारेगा चंद्रशेखर आजाद पार्क

जिला प्रशासन संवारेगा चंद्रशेखर आजाद पार्क

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद पार्क में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी ओम प्रकाश जायसवाल लल्लू मरकरी की कमी लोगों को खली। हालांकि इस कमी को दूर करे के लिए उनका तैल चित्र भी लगाया गया। लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ उनके चित्र पर भी माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

शहीद चंद्र शेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति और अन्य सहयोगी संगठनों की ओर से मुख्य कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुआ। यहां कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के गगनभेदी नारों से हुई। इस दौरान सशस्त्र पुलिस बल ने 21 गन शॉट फायर किया। साथ ही सम्मान गारद ने सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्र भक्ति धुन प्रस्तुत की। डीएम पी गुरुप्रसाद ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा एवं लल्लू मरकरी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थल पर इस प्रकार की अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे किसी भी मौसम में कार्यक्रम कराए जा सकें। कहा कि भविष्य में जिला प्रशासन कार्यक्रमों में हर संभव मदद भी करेगा। इसमें सीडीओ अटल कुमार राय, एसपी सिटी राजेश यादव भी मौजूद थे। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अध्यक्षता लल्लू मरकरी के पुत्र राजू जायसवाल, संचालन राजबहादुर तथा धन्यवाद ज्ञापन एसीएम सुशीला मिश्र ने किया।
विज्ञापन

भाजपा गोरक्षा समिति की आजाद पार्क में हुई बैठक में आजाद के योगदान पर चर्चा हुई। इसमें सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने भी संदेश भेजा। बैठक में अवधेश गुप्ता, राजू शुक्ला, कुंज बिहारी, उमेश द्विवेदी, नि:शेष दुबे आदि शामिल थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भी आजाद को याद किया गया। इसके अलावा पंतजलि योग समिति, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा, गिरधारी सिंह जगपत सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर चंद्रशेखर आजाद को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय परिसर में स्थित आजाद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिचर्चा में प्रो.अली अहमद फातमी ने कहा कि आजाद जिस अवस्था में स्वतंत्रता की लड़ाई में शरीक हुए, वह उनके समर्पण और देश की आजादी के प्रति उनकी शिद्दत को बताती है। संग्रहालय के डॉ.श्रीरंजन शुक्ल ने ‘आजाद के साथियों की नजर में उनके व्यक्तित्व’ के बारे में चर्चा की। निदेशक राजेश पुरोहित ने युवाओं को आजाद से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। अध्यक्षता प्रो.जेएन पांडेय ने की। इसमें हसन नकवी, अरिंदम रॉय, डॉ.फाजिल हाशमी, डॉ.सुनील गुप्त, डॉ.ओंकार वानखेड़े आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ.राजेश कुमार मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.प्रभाकर पांडेय ने किया।

जय हिन्द फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया गया। इसके पहले उनकी प्रतिमा को धोकर साफ किया गया। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ शहीदों के शौर्य का प्रतीक मशाल जलाकर एवं तिरंगा लहराते हुए सलामी दी गई। इस मौके पर राजू जयहिन्द ने कहा कि वर्तमान में देश के राजनेता जाति और धर्म की जैसी घिनौनी राजनीति कर रहे हैं, उसका जवाब जनता शहीदों केआदर्श, त्याग और बलिदान के रास्ते पर चलकर अखंडता को बनाए रखकर देगी। कार्यक्रम में लक्ष्मण, प्रदीप, रूमी, राहुल, गौरव, विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed