{"_id":"8-49777","slug":"Allahabad-49777-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभाष्कर में भी बायोटेक्नोलॉजी से बीएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलभाष्कर में भी बायोटेक्नोलॉजी से बीएससी
Allahabad
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सियाट्स और यूइंग क्रिश्चियन कालेज के बाद अब कुलभाष्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी बायोटेकभनालॉजी से बीएससी कराने जा रहा है। 25 जुलाई से इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश मेरिट का आधार पर तय किया जाएगा। बायोटेकभनालॉजी के अलावा तीन वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में भी प्रवेश होंगे। पीजी महाविद्यालय नए शैक्षिक सत्र में दोनों कोर्सों की शुरूआत कर रहा है।
कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि छात्रपति साहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय ने इसकी मान्यता प्रदान की है। दोनों पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित हैं। सीटों की संख्या अभी निर्धारित नहीं हो सकी है। फीस का निर्धारित महाविद्यालय की प्रबंध कमेटी की 26 जुलाई की बैठक में निर्धारित किया जाएगा। पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि दोनों कोर्स की फीस छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। आवेदन करने वाले छात्रों को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में 50 फीसदी अंक पाना जरूरी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ज्योति शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्स के लिए सुसज्जित प्रयोगशाला, मल्टीमीडिया, शिक्षक कक्षाएं, स्मार्ट शिक्षक कक्ष, वातानुकूलित सेमिनार कक्ष, ई-पुस्तकालय, छात्रावास आदि की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान कोर्स की वेबसाइट भी लांच की गई।
कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि आने वाले सत्र में बीकाम, बीसीए कोर्स की शुरूआत हो सकती है। इसके लिए प्रयास चल रहा है। प्रेसवार्ता में पाठशाला के महामंत्री एसडी कौटिल्य, केके श्रीवास्तव, वीएस लाल, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।