{"_id":"8-49706","slug":"Allahabad-49706-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में रेडिमेड कपड़ों की दुकान से साढ़े लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक में रेडिमेड कपड़ों की दुकान से साढ़े लाख की चोरी
Allahabad
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। चौक खोवा मंडी में मिश्री लाल प्लॉजा मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित रत्नेश जायसवाल की रेडिमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार रात चोरी हो गई। शटर का ताला खोलकर घुसे चोर कैश बॉक्स में रखे साढ़े लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरों को भी निकाल ले गए। मंगलवार दोपहर रत्नेश दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला खुला हुआ है। वह शटर उठाकर भीतर घुसे तो पाया कैश बॉक्स भी खुला है। उन्होंने कोतवाली थाने की पुलिस को तुरंत ही चोरी की जानकारी दे दी।
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रत्नेश के दुकान की चाभी एक सेल्समैन के पास रहती थी। उसी पर ताला खोलकर कैश बॉक्स से रुपये निकालने का शक है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। रत्नेश प्रीतम नगर के जयंतीपुरम कालोनी के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार की रात 9.30 बजे दुकान में ताला लगाकर गए थे। सीसीटीवी कैमरों के गायब होने से किसी करीबी के ही चोरी में शामिल होने का शक है। चोर को दुकान के बारे में पूरी जानकारी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।