{"_id":"8-47902","slug":"Allahabad-47902-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 45 हजार का लगाया फर्जी चेक, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 45 हजार का लगाया फर्जी चेक, एफआईआर
Allahabad
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मम्फोर्डगंज के रहने फाइनेंस कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाने वाले रामकुमार सिंह के खाते से एक लाख 45 हजार रुपये निकालने की कोशिश की गई। जब क्लीयरिंग के लिए चेक मीरापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पहुंचा तो उनको इसकी जानकारी हुई। वह सकते में आ गए और चेक लेकर सीधे बैंक पहुंचे। जिस नंबर का चेक भुगतान के लिए पेश किया गया था, वह उनके पास ही था। उन्होंने अतरसुइया थाने में फर्जी चेक से रुपये निकालने की कोशिश का बुधवार को राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। राजेश कुमार करेेली थाना क्षेत्र के करामत की चौकी का रहने वालेे हैं। उसके पते की जानकारी पुलिस को चेक के साथ लगाए गए पैन कार्ड से हुई। पैन कार्ड नंबर से पता जानने के लिए पुलिस को इनकम टैक्स आफिस और बैंक से भी संपर्क करना पड़ा। एसओ अतरसुइया उमेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन