फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शानदार प्रदर्शन से बिगुल बने विजेता

शानदार प्रदर्शन से बिगुल बने विजेता

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ‘आजाद क्लब पीजियन फ्लाइंग टूर्नामेंट’ के तहत सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मालवीय नगर के बिगुल पाठक अव्वल रहे। बिगुल के सभी बारहों कबूतरों ने ’दस के पार’ 52 घंटे 16 मिनट की उड़ान भर कर उनकी झोली में जीत दर्ज कराई। इससे पहले भी बिगुल विजेता रह चुके हैं। गुड्डू गुरुद्वारा के कबूतरों ने 32 घंटे 27 मिनट की उड़ान भरकर दूसरा जबकि कुंदन लाल, लाल कालोनी के कबूतरों ने 25 घंटे 24 मिनट की उड़ान के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के तहत इंजीनियर पटेल नगर के कबूतर 14 घंटे 31 मिनट की उड़ान के साथ चौथे और मुन्नू गोटा के कबूतर 10 घंटे नौ मिनट की उड़ान के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पांच टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले में प्रत्येक टह पर चार-चार इंपायर और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। बिगुल के कबूतरों का कमाल देखकर सभी हैरत में रहे। उनकी टह पर सेक्टर इंचार्ज रहे महमूद अहमद के मुताबिक बिगुल के कबूतरों का कमाल यह रहा कि छत तक आने के बावजूद वह फिर-फिर उड़ान भरकर सभी को चकित करते रहे।
विज्ञापन

बता दें प्रतियोगिता की शुरुआत में मुंडेेरा से दारागंज और बक्शी मोढ़ा, करेली, नैनी से लेकर मऊसरैया तक अलग-अलग 74 अड्डों, टह से कबूतरों ने उड़ान भरी थी। इसी क्रम में ‘आजाद क्लब पीजियन फ्लाइंग टूर्नामेंट’ की ओर से 25 मई को भी एक दिन का टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 पुरस्कार वितरण समारोह दो को
संयोजक मुन्नू भाई के मुताबिक विजेताओं को दो जून को शाहगंज मैदान पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें विजेता को बाइक, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले को क्रमश: फ्रिज, कलर टीवी दी जाएगी। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वालों को भी इनाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed