फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बहादुरगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

बहादुरगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के बहादुरगंज इलाके में सोमवार देर रात विशाल गुप्ता (29) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह चौराहे के पास एक दुकान पर बैठा था तभी पुरानी खुन्नस में मुहल्ले के ही एक युवक ने उस पर करीब से फायर किया। खबर पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को अस्पताल ले गई मगर उसकी जान नहीं बची। परिवार के लोगों ने कोतवाली में हमलावर युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताशा मंडी निवासी नत्थीलाल गुप्ता के दो बेटों में विशाल छोटा था। वह बताशा और नारियल की दुकान चलाता था। सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घूमने-फिरने निकला था। रात करीब 11.30 बजे वह बहादुरगंज में एक दुकान पर दोस्त के साथ बैठा था। तभी चक बहादुरगंज का राकेश यादव उर्फ गुल्लू दोस्तों संग वहां आया। उससे विशाल की कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी राकेश ने तमंचा से विशाल पर फायर कर दिया। गोली विशाल के पेट में धंसी और वह तड़पने लगा। वहां खलबली मच गई। खबर पाकर इंस्पेक्टर कोतवाली शैलेंद्र सिंह पहुंचे और घायल विशाल को बाई का बाग स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। वहां उसे मृत घोषित किए जाने पर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इस बीच बेटे की हत्या की जानकारी पाकर पिता नत्थीलाल बड़े बेटे अनिल के साथ रोते-कलपते आ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपराधी प्रवृत्ति का राकेश यादव कई बार विशाल से झगड़ा कर चुका था। उसने कुछ दिन पहले उसे देख लेने की धमकी दी थी। विशाल अभी अविवाहित था। पिता नत्थीलाल ने कोतवाली पुलिस को राकेश और उसके दो साथियों को नामजद करते हुए अर्जी दी। पुलिस ने राकेश के घर में छापा मारा मगर वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed