फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस-2014 के लिए आज से आवेदन

पीसीएस-2014 के लिए आज से आवेदन

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2014 (पीसीएस) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 26 मई है। फिलहाल एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत अन्य विभागों में 300 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने तक पदों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आयोग ने परीक्षा प्रारूप में भी कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

पीसीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए फीस ई-चालान या आई-कलेक्ट दो माध्यमों से जमा होगी। फीस भारतीय स्टेट बैंक तथा पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में जमा की जा सकती है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद फीस जमा करनी होगी। अंतिम चरण में फीस तथा अन्य कॉलम भरकर फार्म सबमिट करना होगा।
विज्ञापन

आईएएस के पैटर्न पर पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रारूप में बदलाव के लिए भी आयोग ने पहल की थी। इसके तहत मुख्य परीक्षा में एक ही वैकल्पिक विषय का प्रावधान है। आयोग ने इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया था लेकिन समय रहते सिलेबस तैयार नहीं होने के कारण इस बार पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed