{"_id":"8-44807","slug":"Allahabad-44807-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में फना हो गए दो प्रेमी जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में फना हो गए दो प्रेमी जोड़े
Allahabad
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर/हंडिया (इलाहाबाद)। प्यार पर घर और समाज की पाबंदी से दुखी दो प्रेमी जोड़ों ने दुनिया ही छोड़ दी। सरायममरेज इलाके में एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले युवक और उसकी प्रेमिका ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दी। जबकि हंडिया इलाके में बुधवार को एक प्रेमी युगल ने अपने-अपने घर से भागकर जहर की गोलियां निगल लीं। उन्हें जीटी रोड पर बेसुध देख पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया मगर रात में उन दोनों ने दम तोड़ दिया।
पहली घटना मंगलवार को सरायममरेज इलाके में हुई। सीमावर्ती जनपद जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र में रहने वाला 26 वर्षीय आलोक मिश्र जंघई के एक स्कूल में पढ़ाता था। पतवा गांव की एक युवती भी उसी स्कूल में शिक्षिका थी। उन दोनों के बीच मिलते-जुलते प्यार हो गया। उन्होंने साथ जीने-मरने का वायदा कर लिया। मगर उनके प्यार की भनक युवती के घरवालों को लगी तो वे भड़क गए। उन्होंने बेटी की शादी तय कर दी। तीन दिन पहले तिलक समारोह भी हो गया। इससे आलोक और उसकी प्रेमिका बेहद दुखी और परेशान थे। मंगलवार दोपहर आलोक ने अपने घर में फांसी लगा ली। यह खबर उसकी प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी देर शाम फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजनों ने शवों की अंत्येष्टि कर दी।
बुधवार को हंडिया के भी एक प्रेमी जोड़े ने घरवालों की सख्ती से निराश होकर जान दे दी। बिलारी गांव हंडिया का सुनील कुमार उर्फ शनि (22) सोनभद्र जनपद में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। उसका पिता सैदाबाद में सफाई कर्मचारी है जबकि मां सब्जी का ठेला लगाती है। दूर के रिश्ते में बहन लगने वाली हमउम्र बीए की छात्रा से उसका प्रेम संबंध था। वह भी हंडिया क्षेत्र की रहने वाली थी। उन दोनों में पनप रहे प्यार के बारे में मालूम होने पर घरवालों ने नाराजगी जाहिर की। उनके मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई। कुछ समय पहले वे दोनों घर से भाग गए थे। लौटने पर परिजनों ने सख्त रवैया अपनाया तो उन दोनों ने प्यार में फना होने की ठान ली। बुधवार दोपहर वे अपने घरों से निकलकर हंडिया में जीटी रोड स्थित बगहा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिले। वहीं दोनों ने सल्फाश की कई टिकिया निगल ली। जहर खाकर वे सड़क किनारे बेसुध हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों से खबर पाकर पुलिस पहुंची और उन्हें निजी हॉस्पिटल ले गई। वहां से नाजुक हालत में शनि और उसकी प्रेमिका को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। रात में पहले शनि और कुछ देर बाद उसकी प्रेमिका ने अंतिम सांस ली।