{"_id":"8-42011","slug":"Allahabad-42011-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीले मैदान में हुई पीईटी परीक्षा में 114 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीले मैदान में हुई पीईटी परीक्षा में 114 फेल
Allahabad
Updated Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे में ग्रुप डी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से डीएलए ग्राउंड के गीले मैदान में शुरू हो गई। इसमें 114 अभ्यर्थी फेल हो गए। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी भी जताई। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने उनकी शिकायतों को खारिज कर दिया। इसके पहले मैदान गीला होने के कारण सुबह 9.20 बजे से होने वाली दक्षता परीक्षा दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी। पहले दिन परीक्षा के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 64 उपस्थित नहीं हुए।
एनसीआर भर्ती सेल की ग्रुप डी के पहले चरण में लिखित परीक्षा के दौरान 5850 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। दूसरे चरण में इन्हीं अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है। आठ मार्च तक चलने वाली इस परीक्षा में पहले दिन एक हजार अभ्यर्थी बुलाए गए, लेकिन इसमें 936 ने ही हाजिरी दर्ज कराई। दक्षता के लिए सुबह 9.20 बजे से दौड़ शुरू होनी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण मैदान गीला था। मैदान को सूखा करने के लिए रविवार को भी प्रयास किए गए थे लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह अभ्यर्थियों ने इसे लेकर ऐतराज जताया। बाद में असफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि मैदान सूखा न होने के कारण दौड़ लगाने में असुविधा हुई। फिलहाल, 822 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।