{"_id":"8-41662","slug":"Allahabad-41662-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली में आधा दर्जन हॉकरों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली में आधा दर्जन हॉकरों का चालान
Allahabad
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बाटमाप विभाग की टीम ने सोमवार को घटतौली में तीन गैस एजेंसियों के पांच हॉकरों का चालान कर दिया और आधा दर्जन सिलेंडर जब्त कर लिए। सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों पर भी छापा मारा गया और घटतौली पर दुकानों का चालान किया गया। बाटमाप विभाग के जिला प्रभारी एमके गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ निरीक्षक संजय कुमार रेड्डी और विजय कुमार भारती ने मंजू चंद्रा इंडेन गैस सर्विस के तीन हॉकरों को अशोक नगर, एजी ऑफिस के पास और चौफटका पर पकड़ा। तीनों से चार सिलेंडर जब्त किए गए और उनका चालान कर दिया गया। वहीं, प्रीतम नगर में शुभि इंडेन गैस एजेंसी और जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित टैगोर गैस सर्विस के एक-एक हॉकरों को घटतौली में पकड़ गया। उनसे दो सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू रोड पर पार्वती हॉस्पिटल के सामने स्थित मिठाई की एक दुकान में घटतौली पर दुकान का चालान किया गया। वहां एक किलो में 50 ग्राम की घटतौली पाई गई। वहीं, प्रीतम नगर स्थित मिठाई की दुकान में कांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान का चालान किया गया।
विज्ञापन