{"_id":"8-40862","slug":"Allahabad-40862-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल जाएगी इलाहाबाद की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल जाएगी इलाहाबाद की तस्वीर
Allahabad
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। संगम के ऊपर से नई सुविधायुक्त ट्रेन, मुम्बई, बंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों को सीधी हवाई सेवा, तेलियरगंज जैसे व्यस्त बाजार में फर्राटा भरती गाड़ियां! अब तक ये बातें भले ही केवल सपना रही हों लेकिन संगमनगरी में विकास का यह सपना असलियत का रंग लेने लगा है। मुम्बई की मोनो रेल को आंखे फाड़ फाड़कर देखने वालों को यह जानकर हैरानी होगी कि इलाहाबाद में चौक जैसे व्यस्त बाजार के ऊपर से मोनो रेल गुजरेगी। केवल चौक नहीं, तेलियरगंज, कटरा, सिविल लाइंस, बैरहना और संगम के ऊपर से भी मोनो रेल जाएगी। फाफामऊ से झूंसी जाने के लिए किसी और साधन की जरूरत नहीं होगी। पुल के पास से मोनो रेल के जरिए झूंसी तक पहुंच सकते हैं। केवल मोनो रेट ही नहीं, इरादतगंज में एयरपोर्ट की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को वहां अधिकारियों ने दौरा किया और मैपिंग की। बालसन से तेलियरगंज, फाफामऊ होकर मलाक हरहर के लिए फोर लेन सड़क का प्रस्ताव भी नया रूप ले रहा है। इसके लिए भी नापजोख शुरू हो गई है। ये योजनाएं अपने रूप में आईं तो शहर का नक्शा ही बदल जाएगा।
विज्ञापन