{"_id":"8-40190","slug":"Allahabad-40190-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉस्टल से भी पांच छात्राएं बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हॉस्टल से भी पांच छात्राएं बाहर
Allahabad
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला हॉस्टल में भी अवैध रूप से रहते हुए पांच छात्राएं पाई गईं। इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। ब्वॉयज हॉस्टल के बाद शुक्रवार को महिला कालेज परिसर स्थित सभी छह छात्रावासों में निरीक्षण किया गया। अवैध कब्जा की सबसे अधिक शिकायत प्रियदर्शनी हॉस्टल में रही। वहां चार छात्राएं अवैध रूप से रह रही थीं। इसके अलावा एक छात्रा शताब्दी से बाहर की गई। महिला फोर्स के साथ पहुंचे विश्वविद्यालय के अफसरों ने अन्य हॉस्टलों का भी औचक निरीक्षण किया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि अन्य हॉस्टल से अवैध कब्जे की कोई शिकायत नहीं रही। इसी के साथ विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रेड की प्रक्रिया पूरी हो गई लेकिन दो चरणों में पूरी हुई यह कवायद कई हॉस्टलों में खानापूर्ति ही साबित हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोबारा अवैध तरह से कब्जा जमाने वालों के खिलाफ एफआईआर लिखाने की घोषणा की थी। इसके विपरीत डायमंड जुबली के 12 छात्र उनके कमरों में किसी और के कब्जा होने की 15 दिनों से शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने डीएसडब्ल्यू, चीफ प्रॉक्टर के साथ डीएम और एसएसपी से भी इसकी शिकायत की है। इनकी शिकायत पर डीएसडब्ल्यू ने 20 जनवरी को औचक निरीक्षण की भी घोषणा की थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वर्षों से जमे अवैध अंत:वासियों के विरोध के कारण जीएन झा में दो बार रेड नहीं पड़ पाई। यहां तक कि अभद्रता से नाराज अधीक्षक ने रेड वाले दिन ही इस्तीफा दे दिया। अब तो वार्डेन ने भी इस्तीफा दे दिया है। मुश्किल यह कि हाल-फिलहाल इन हॉस्टलों में कार्रवाई की उम्मीद भी नहीं है। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर जगदम्बा सिंह का कहना है कि वहां वार्डेन और अधीक्षक नहीं है। जब तक यह विवाद दूर नहीं हो जाता कार्रवाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से ट्रस्ट के हॉस्टलों में अवैध लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जीएन झा हॉस्टल के वार्डेन प्रोफेसर एसके शर्मा ने भी शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए डीएसडब्ल्यू ऑफिस में इस्तीफा सौंपा। इससे पहले अवैध अंत:वासियों की अभद्रता से नाराज अधीक्षक भी इस्तीफा दे चुके हैं। प्रोफेसर शर्मा का कहना है कि हॉस्टल में सुधार के लिए वह पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए इस्तीफा दिया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर जगदम्बा सिंह का कहना है कि वह ऑफिस नहीं गए। इसलिए पत्र अभी नहीं मिला है लेकिन जानकारी हुई है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
सर सुंदर लाल हास्टल के लिए चयनित छात्रों की द्वितीय सूची जारी कर दी गई है। अधीक्षक ने आठ फरवरी तक सभी से फीस जमा करने के लिए कहा है।