फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अस्पताल में 10 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश

अस्पताल में 10 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश

Fri, 27 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 27 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को 10 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश की गई। अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में घुसे 30 साल के युवक ने बच्ची का मुंह दबा दिया और जबरदस्ती करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो अस्पताल में मौजूद तीमारदार और कर्मचारी जुट गए। आरोपी युवक की जमकर धुनाई की गई और कीडगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा गया अफजल नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिस बच्ची के साथ उसने बलात्कार की कोशिश की, वह खुल्दाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की का भाई पिछले दिनों मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था और रामबाग स्थित अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की अपने भाई को देखने के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंची थी। बच्ची के पिता उसे अस्पताल में छोड़कर कहीं जरूरी काम से चले गए थे। बच्ची दिन में टॉयलेट गई तो अफजल उसके पीछे लग गया। वह भी टॉयलेट में घुस गया और बच्ची का मुंह दबाकर उसके कपड़े फाड़ने लगा। घबराई बच्ची ने उसका हाथ काट लिया और शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बच्ची की दशा देखी तो अफजल पर टूट पड़े। उसे लात घूंसों से इस कदर पीटा गया कि वह अचेत हो गया। लोग उसी घसीटते हुए ऊपरी फ्लोर से नीचे तक ले आए। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। अफजल ने यह नहीं बताया कि वह अस्पताल क्या करने पहुंचा था।
विज्ञापन

पुलिस भी उससे कुछ खास उगलवा नहीं सकी। पुलिस को अफजल लगभग अचेतावस्था में मिला। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था और कपड़े फटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक अफजल आवारा किस्म का है। पूछताछ में सामने आया कि वह अक्सर अस्पताल पहुंच जाता था। एसओ कीडगंज रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed