{"_id":"8-38619","slug":"Allahabad-38619-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टलों से बाहर होंगे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टलों से बाहर होंगे दबंग
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों को दबंगों से मुक्त कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विवि अवैध अंत:वासियों की सूची बना रहा है और पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विवि की सूची मिलते ही पुलिस हॉस्टलों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में जुट जाएगी। सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब एसपी सिटी राजेश यादव ने बताया कि एक बार हॉस्टल खाली होने के बाद नियमित चेकिंग की जाएगी और बाहरियों के मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि हॉस्टलों में ऐसे लोग रह रहे हैं जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इविवि एवं महाविद्यालयों में लगातार उत्पन्न हो रहे गतिरोध को देखते हुए एसपी सिटी कार्यालय में ग्रीवांस सेल गठित कर दी गई है। छात्रों को अगर कोई परेशान करता है तो वह यहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। विवि प्रशासन से भी किसी तरह के टकराव की नौबत आने पर सेल में शिकायत की जा सकती है। इसके लिए सामाजिक संगठनों एवं प्रतिष्ठित लोगों की मदद ली जाएगी। छेड़खानी करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछा रही है। खास इलाकों को चिह्नित करने के बाद पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस तहसीलदार एवं जेई हत्याकांड, इंदिरा भवन में मोबाइल शॉप से चोरी जैसी घटनाओं की फिर से विवेचना करेगी। एसपी सिटी के मुताबिक तहसीलदार हत्याकांड में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जनता की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन