फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तीसरे दिन तक आंकड़ा पहुंचा 87 लाख

तीसरे दिन तक आंकड़ा पहुंचा 87 लाख

Wed, 04 Dec 2013 05:40 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 04 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर में दद्दा शिष्य मंडल की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के क्रम में मंगलवार को 32 लाख 23 हजार 590 पार्थिव शिवलिंग बने। बाद में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिषेक कराया। तीसरे दिन तक तकरीबन 87 लाख शिवलिंगों का निर्माण किया गया। शिवलिंग बनाने के बाद उन्हें दारागंज दशाश्मवेध घाट पर विसर्जित किया गया। आरती, संकीर्तन के दौरान शिव और कान्हा भक्ति के गीतों पर श्रद्धालु जमकर नाचे-झूमे। सोरांव विधायक सत्यवीर मुन्ना ने सपरिवार शिवलिंग निर्माण किया। कार्यक्रम में पीके सिंह, योगेश यादव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष यादव, सुरेश पंडा, सुरेंद्र शहाने, संतोष शुक्ला, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर सद्गृहस्थ संत दद्दाजी ने श्रीमद्भागवत पर प्रवचन के क्रम में कहा, मानव को जीवन में चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए। ईश्वर को प्राप्त करने केलिए समर्पण जरूरी है। भक्त और भगवान के बीच गुरु सेतु का काम करता है, इसीलिए उसका स्थान महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

दद्दा शिष्य मंडल की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के तहत चार दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भजन गायिका तृप्ति शाक्या दोपहर में भजन प्रस्तुत करेंगी जबकि उनके साथी झांकी प्रस्तुत करेंगे। वहीं यादव उन्नयन संघ के संयोजक प्रताप बहादुर यादव के मुताबिक संघ की ओर से बुधवार को प्रवचन केबाद दद्दा का अभिनंदन किया जाएगा। शिष्य मंडल के सदस्य संतोष उपाध्याय के मुताबिक पंडाल में जुटने वाले श्रद्धालुओं को पूजा की सभी सामग्री वहीं पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed