{"_id":"8-37941","slug":"Allahabad-37941-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नीट’ बंद, ‘एआईपीएमटी’ का आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नीट’ बंद, ‘एआईपीएमटी’ का आवेदन शुरू
Allahabad
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। देश के केन्द्रीय मेडिकल संस्थानों एवं राज्यों के मेडिकल कॉलेजों की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश के लिए सीबीएसई ने ऑल इंडिया पीएमटी (एआईपीएमटी) 2014 के लिए आवेदन जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। सीबीएसई की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो गई है। इससे पहले सीबीएसई ने 2012 में पहली बार देश भर में संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ का आयोजन किया था। राज्यों और बड़े केन्द्रीय मेडिकल संस्थानों की ओर से ‘नीट’ से किनारा करने के बाद एक बार फिर से ‘एआईपीएमटी’ का रास्ता साफ हो गया है। सीबीएसई की ओर से ‘एआईपीएमटी’ के लिए जारी आवेदन में 2012 में जारी नीट के परीक्षा पैटर्न को स्वीकार कर लिया गया है। सीबीएसई की ओर से एआईपीएमटी 2014 के लिए जारी आवेदन में कई राज्य जुड़ गए हैं। इसके साथ ही बीएचयू, एएफएमसी पुणे, हमदर्द विवि, दिल्ली विवि मेडिकल कॉलेज, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा, रोहतक मेडिकल विवि, हिमांचल प्रदेश मेडिकल विवि, झारखंड विवि, मध्य प्रदेश मेडिकल प्रवेश परीक्षा सहित उड़ीसा, पंजाब, नागालैंड की राज्य सरकारों ने एआईपीएमटी के जरिए प्रवेश का विकल्प चुना है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में मार्गदर्शन करने वाले डॉ. एके वर्मा ने बताया कि इसके बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सीपीएमटी का आयोजन पूर्व की भांति किया जाएगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से 2013 में हुई नीट से राज्यों एवं बड़े संस्थानों के किनारा करने और कोर्ट के आदेश पर दोबारा एआईपीएमटी कराने के निर्णय के बाद आवेदन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन