{"_id":"8-37574","slug":"Allahabad-37574-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमन्ना कालेज में कांटेक्ट लेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमन्ना कालेज में कांटेक्ट लेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Allahabad
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। तमन्ना पैरामेडिकल कालेज एवं तमन्ना अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कान्टेक्ट लेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को विधिवत समापन हो गया है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को कान्टेक्ट लेंस के प्रकार, उनकी उपयोगिता, कान्टेक्ट लेंस के साइड इफेक्ट और कास्मेटिक वैल्यू से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। आगरा के प्रसिद्घ आप्टोमेट्री विशेषज्ञ डॉ. पंकज चौबे ने प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को कान्टेक्ट लेंस के तमाम बारीक पहलुओं से रूबरू कराया। समापन कार्यक्रम के दौरान तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार द्विवेदी एवं संस्थान निदेशिका डॉ. नजमी रहमान ने छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। अपने संबोधन में डॉ. द्विवेदी ने छात्र छात्राओं से कहा कि मेडिकल साइंस में तेजी से हो रहे बदलावों के चलते नई नई चीजें सामने आ रही हैं जिन्हें बहुत बारीकी से सीखने की जरूरत है ताकि इनका उपयोग कर लोगाें को अच्छा स्वास्थ्य दिया जा सके। नेत्र चिकित्सा में कान्टेक्ट लेंस की उपयोगिता तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कैरियर केलिहाज से बेहतर साबित होगा। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशिका डॉ. नजमी रहमान, संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक शुक्ल, डॉ. एलडीपी सिंह, प्रबंधक राजीव साहू, कार्यालय प्रबंधक विवेक दूबे, फिरदौस समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन