{"_id":"8-37544","slug":"Allahabad-37544-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएचएस में बाल मेला, छात्राओं ने की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएचएस में बाल मेला, छात्राओं ने की मस्ती
Allahabad
Updated Sun, 24 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गर्ल्स हाईस्कूल एेंड कॉलेज (जीएचएस) में शनिवार को बाल मेला आयोजित किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तरह-तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। छात्रों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही तरह-तरह के झूलों पर जमकर मस्ती की। छात्राओं के बीच सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा लकी ड्रा और हूपला, चॉकलेट व्हील, डीवीडी व्हील और बकेटिंग द बॉल रहे। लकी ड्रा में विजेताओं को फ्रिज, वाशिंग मशीन, टेबलेट, माइक्रोवेव ओवन, फूड प्रोसेसर, दो टेलीविजन, दो लेडीज साइकिल, डिनर सेट आदि मिले। प्रारंभ में कॉलेज की पूर्व शिक्षिका गीतांजलि राय ने मेले का उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या रेवरेंट डॉ. विनीता इसूवियस ने किया। उन्होंने ईशा प्रार्थना के साथ मेले की शुरूआत की।
विज्ञापन