फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वकील के घर फायरिंग, तीन नामजद

वकील के घर फायरिंग, तीन नामजद

Sat, 23 Nov 2013 05:40 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 23 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। छोटा बघाड़ा के रहने वाले वकील अभिषेक मिश्रा के घर पर बृहस्पतिवार की रात तीन दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया। वकील को धमकाने के बाद उसके घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। वकील का आरोप है कि मकान पर कब्जा करने की नीयत से आए लोगों ने उस पर भी गोलियां दागीं। वकील ने तीन लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमलावर एक बाइक भी उसके घर पर छोड़ गए।
विज्ञापन

वकील के घर पर हमला रात साढ़े 12.30 बजे के आसपास बोला गया। अभिषेक का आरोप है कि अजय यादव, कुंदन सिंह, अमरेश राय 30 से 35 अन्य लोगों के साथ लग्जरी गाड़ियों और मोटर साइकिलों से आए। तीनों मकान बेचने के लिए उस पर कई दिन से दबाव डाल रहे थे। उसके इंकार पर वह फिर से धमकाने लगे। जब गोलियां चलने लगीं तो उसने मेन बाउंड्री के पीछे छिपकर जान बचाई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लगातार फायरिंग और बमबाजी से इतनी दहशत फैल गई कि कोई सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। भागमभाग में हमलावर एक मोटर साइकिल छोड़ गए। पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर अजय, कुंदन और अमरेश के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307 और 506 के तहत कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय यादव जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित एक अस्पताल का मालिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed