फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बघाड़ा के बाढ़ क्षेत्र में दर्जनों निर्माण ध्वस्त, हंगामा

बघाड़ा के बाढ़ क्षेत्र में दर्जनों निर्माण ध्वस्त, हंगामा

Wed, 23 Oct 2013 05:38 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 23 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बघाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अवैध निर्माणों को लेकर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। क्षेत्र में आधा दर्जन निर्माणाधीन भवनों को सील किया। साथ ही करीब एक दर्जन बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस बल की मौजूदगी में एडीए दस्ते पर पत्थर चला दिया। इसमें जेसीबी चालक के साथ ही दो पुलिस वालों को भी हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ के दौरान बघाड़ा के ज्यादा हिस्से डूबे थे। यह 500 मीटर के दायरे में भी हैं। जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में एडीए दस्ता मंगलवार सुबह ही बघाड़ा पहुंच गया। छोटा बघाड़ा में आराजी संख्या 388 पर 14 पिलर पर किया जा रहा अवैध निर्माण सील कर दिया गया। बख्शी बांध के नीचे 30×30 फीट क्षेत्रफल में निर्मित मकान, 25×50 फीट क्षेत्रफल में दो कमरों की दीवार, बघाड़ा में एक स्कूल के पास निर्मित भवन का आंशिक भाग और 30×60 क्षेत्रफल में बनी बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर दी गई। दस्ता और आगे बढ़ा तो क्षेत्रीय लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें जेसीबी चालक और दो पुलिस वाले चोटिल हो गए। एडीए पुलिस, स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने हंगामा करने वाले स्थानीय लोगों को खदेड़ दिया। कार्रवाई में छोटा बघाड़ा में दस अवैध रूप से बनी बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई। कई टीन शेड पर भी बुलडोजर चला। कार्रवाई में जेई हेमंत रस्तोगी, भवन निरीक्षक घनश्याम तिवारी, विजय शंकर पांडेय, आरएन आजाद, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसील दिवस में हुई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए नगर निगम ने कई जगहों पर कार्रवाई की। उप नगर आयुक्त सुमित कुमार और अतिक्रमण निरीक्षक पीयुष मोहिले के नेतृत्व में निकली टीम ने स्टैनली रोड, राम प्रिया रोड, रामबाग चांदसी दवाखाना से रामबाग रेलवे स्टेशन तक एवं राम मंदिर और सेवा समिति विद्यालय के चारों ओर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो रैंप, तीन सीढ़ी, 27 गुमटी, ढाबे और ठेले हटाए गए। साथ ही 1500 रुपया जुर्माना भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed