{"_id":"8-34273","slug":"Allahabad-34273-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी करते रहे क्राइम मीटिंग, जिले में होती रही लूट-छिनैती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी करते रहे क्राइम मीटिंग, जिले में होती रही लूट-छिनैती
Allahabad
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
सोरांव (इलाहाबाद)। एसएसपी उमेश श्रीवास्तव मंगलवार शाम जब थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का पाठ पढ़ा रहे थे तभी बदमाशों ने सोरांव इलाके में सीमेंट के डीलर अनिल श्रीवास्तव से बाइक और नौ लाख साठ हजार रुपये लूट लिए। अनिल गंगापार के सीमेंट व्यापारियों से बकाया वसूलने के बाद बाइक पर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने सुनसान में घेर लिया। तमंचा सटाकर बदमाशों ने उनसे नगदी और बाइक लूटी और भाग निकले। डीलर ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में खबर दी मगर पुलिस काफी देर से पहुंची। नगदी और बाइक लूटकर भागे बदमाशों को दबोचने के लिए कोई खास प्रयास भी नहीं किया गया।
खुल्दाबाद के चकिया इलाके में रहने वाले अनिल श्रीवास्तव ने जेपी सीमेंट की एजेंसी ले रखी है। वह मंगलवार दोपहर गंगापार के बहरिया, सोरांव, मऊआइमा इलाके के सीमेंट विक्रेताओं से बकाया रकम वसूलने गए थे। शाम लगभग पांच बजे सोरांव के इस्माइलपुर गांव में वसूली के बाद वह बैग में नौ लाख साठ हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे। इस्माइलपुर-सोरांव मार्ग पर वह रैया ताल के पास पहुंचे तभी पीछे से टीवीएस स्टार बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उन्हें रोक लिया। गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उनसे नगदी भरा बैग और बाइक छीन ली। फिर दोनों बदमाश एक-एक बाइक पर रैया गांव की तरफ भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद अनिल ने मोबाइल से 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में फोन किया। उनसे खबर पाकर कई सीमेंट व्यापारी वहां पहुंच गए। कंट्रोल रूम में खबर देने के काफी देर बाद उपनिरीक्षक शिवाकांत तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनिल से घटना की जानकारी ली। मगर मुकदमा लिखने में टालमटोल की। बाइक और नगदी लूट भागे बदमाशों का भी पता नहीं लगाया जा सका।