{"_id":"8-33001","slug":"Allahabad-33001-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला
Allahabad
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दमन विरोधी मंच की ओर से प्रदेश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले के विरोध में बुधवार को जिला कचहरी पर धरना दिया गया। इस मौके पर बुद्धिजीवियों, छात्रों, कर्मचारियों ने चिंतक कंवल भारती पर फर्जी मुकदमा, बेगुनाह गिरफ्तार मुस्लिम नौजवानों की अविलंब रिहाई की मांग करते हुए मजदूरों पर हो रहे दमन के खिलाफ आवाज उठाई गई। सभास्थल पर वक्ताओं ने प्रदेेश सरकार द्वारा कंवल भारती से माफी मांगने, फर्जी मुकदमे वापस लेने, आतंकवाद के नाम पर तमाम मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारी बंद करने की मांग की। बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया।
वक्ताओं ने कहा, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी की शिकायत पर फेसबुक पर दर्ज टिप्पणियों के आधार पर चिंतक कंवल भारती की गिरफ्तारी बेहद चिंतनीय है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की भर्त्सना करते हुए खनन मजदूरों आदि से मुकदमे वापस लेने और उनकी रिहाई की भी मांग की गई।
धरनास्थल पर संयोजक ओडी सिंह सहित जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रणयकृष्ण, प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता रविकिरन जैन, प्रोफेसर श्रीबल्लभ, प्रलेस के प्रोफेसर संतोष भदौरिया, अविनाश कुमार मिश्र, दस्तक की संपादक सीमा आजाद, विश्वविजय, ़डॉ.उर्मिला जैन, नीलन शंकर, डॉ.सूर्यनारायण, अंशु मालवीय, ज्ञानचंद्र, खुर्शीद नकवी, अंशुमान, बाबूलाल, प्रभा, सौरभ यादव, मीना राय, इंद्र आदि मौजूद थे।