{"_id":"8-32990","slug":"Allahabad-32990-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगी बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगी बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन की क्षमता
Allahabad
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद मोरी और स्लूज गेट बंद हो जाने के कारण बारिश से जिस तरह शहर के निचले इलाकों में तबाही मची, उसने प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया। अल्लापुर के सैकड़ों घरों में पानी घुस जाने के बाद उसे निकालने में जिस तरह मशक्कत करनी पड़ रही है, उसे देखते हुए डीएम ने निर्णय लिया है कि बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन की क्षमता 150 क्यूसेक से बढ़ाकर 250 क्यूसेक की जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीएम राजशेखर बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले तो बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने भी पहुंच गए। पंपिंग स्टेशन की क्षमता कम होने के कारण अल्लापुर में घरों में घुसा पानी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। डीएम ने मौके पर ही जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसआर सिंह को निर्देश दिए कि पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि के लिए तत्काल एक नया प्रोजेक्ट बनाया जाए। डीएम के निर्देश पर देर रात बक्शी बांध पर नौ अतिरिक्त पंप लगा दिए गए, जिसके बाद जलभराव वाले इलाकों से पानी तेजी से निकलने लगा। डीएम ने पंपिंग स्टेशनों की सुरक्षा के लिए वहां पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं। छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर का भी जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिया कि शरणार्थियों को रोज समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं।
बाढ़ विकराल हुई तो लोगों के घर छोड़ने का सिलसिला भी तेज हो गया। बुधवार तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से साढ़े सात सौ लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया। राहत शिविरों में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। मंगलवार को 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से इतर भी लोगों ने हाथ आगे बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (जेपी ग्रुप) बारा ने एक लाख, बैंक ऑफ बड़ौदा एमजी मार्ग सिविल लाइंस एवं पीएनबी सिविल लाइंस ने 24-24 हजार और रंजन सिंह एवं सुनीता सिंह ने 25-25 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रशासन को सौंपा है। इसके अलावा संत निरंकारी चेरिटेबुल फाउंडेशन एवं कौम्पल वेलयफेयर ट्रस्ट की सचिव डॉ. विदुला दिलीप ने भी सहयोग प्रदान किया है। वहीं, एसबीआई, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया भी सहयोग के लिए तैयार हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में नौकाओं और मोटरबोट की संख्या बढ़ा दी गई है। शहर में 14 नौकाएं एवं दो मोटर बोट लगाई गई हैं जबकि फूलपुर तहसील मेंसात, बारा में एक, हंडिया में तीन नौकाओं सहित दो मोटर बोट का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा अफसरों के निरीक्षण के लिए भी दो अतिरिक्त मोटरबोट चलवाई जा रही हैं।