फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thiefs took away the laptops of akhilesh

अखिलेश के लैपटॉप उठा ले गए बदमाश!

Fri, 16 Aug 2013 01:04 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
thiefs took away the laptops of akhilesh

इलाहाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से छात्र-छात्राओं में बांटने के लिए सोरांव तहसील में रखे दर्जनों लैपटॉप चोरों ने उड़ा दिए। बुधवार सुबह तहसील में नायब तहसीलदार कक्ष का ताला टूटा देख अफसरों के होश उड़ गए। एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बदमाशों ने कितने लैपटॉप चुरा लिए। तहसील में रखे सभी लैपटॉप की गिनती के बाद साफ होगा कि कितने लैपटॉप चोरी हुए हैं।


सीएम अखिलेश यादव की बहुचर्चित महत्वाकांक्षी योजना होने के बावजूद प्रशासनिक अफसर खरीदे गए लैपटॉप के रखरखाव में लापरवाही बरत रहे हैं।

पिछले दिनों चंदौसी (संभल) के एक कॉलेज में रखे तमाम लैपटॉप दीमक चाट गए थे। ताजी घटना यहां सोरांव तहसील की है जहां से बदमाशों ने सुरक्षा के बीच लैपटॉप चुरा लिए। सात हजार लैपटॉप नायब तहसीलदार कक्ष में रखे थे। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने कक्ष का ताला टूटा देखा। कमरे से रखे कुछ लैपटॉप फर्श पर गिरे थे। साफ दिख रहा था कि बदमाशों ने ताला तोड़कर लैपटॉप चुरा लिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम नागेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने सोरांव थाने की पुलिस को खबर दी। पुलिस ने भी आकर निरीक्षण किया। तहसील में पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती के बीच बदमाशों ने यह वारदात अंजाम दे डाली। देर रात तक लैपटॉप की गिनती जारी थी। अंदेशा है कि चोर दर्जनों लैपटॉप उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed