{"_id":"8-32528","slug":"Allahabad-32528-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की बारिश से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की बारिश से मचा हड़कंप
Allahabad
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। एक तरफ गंगा का रौद्र रूप और दूसरी तरफ शहर में झमाझम बारिश। रविवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर में हड़कंप मच गया। बाढ़ की वजह से बक्शी बांध स्थित स्लूज गेट, दारागंज स्थित मोरी गेट, ममफोर्डगंज और गऊघाट सीवरेज पंपिंग स्टेशनों के गेट बंद हैं। बारिश से इनसे लगे इलाकों में इलाकों में जलभराव हुआ तो लोगों की चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में क्षेत्रीय पार्षद और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक पंपिंग स्टेशनों पर पहुंचे और पंपों को चालू कराया। उधर, पंप खराब होने के कारण कीडगंज में चौखंडी सहित आसपास के सैकड़ों घरों में पानी भर गया। पार्षद ने एडीएम वित्त को इसकी सूचना दी। बाद में गेट नंबर नौ और 13 का तावा खोला गया तो चार घंटे में यहां का पानी निकला।
भोर में करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई। छह बजने तक बारिश काफी तेज हो गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में जलभराव भी शुरू हो गया। बारिश काफी तेज होने पर अल्लापुर, टैगोर टाउन, जार्जटाउन, सोहबतियाबाग, दारागंज, कीडगंज, ममफोर्डगंज आदि इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई। कीडगंज के चौखंडी और आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी भर गया। जानकारी मिलने पर अल्लापुर के पार्षद शिव सेवक सिंह, समाजसेवी कमलेश सिंह तत्काल अल्लापुर पंपिंग स्टेशन पहुंचे और सभी पंपों को चालू कराया। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद यहां स्थिति सामान्य हुई। उधर, ममफोर्डगंज पंपिंग स्टेशन का पंप भी बंद होने के कारण नाले के साथ एचआईजी कॉलोनी में पानी भरने लगा। सिविल डिफेंस के आईएसओ रवि शंकर द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर पंप ऑपरेटरों को जगाया और पंपों को चालू कराया।
सबसे खराब हाल कीडगंज का रहा। यहां चौखंडी स्थित नौ एवं 13 नंबर गेट बंद होने के कारण सड़क, गलियों में पानी भर गया। पार्षद रमेश मिश्रा ने जल निगम के जेई केएस त्रिपाठी को फोन मिलाया तो उनका मोबाइल बंद था। इस पर उन्होंने एडीएम वित्त को सूचना दी। एडीएम ने एक्सईएन से बात की। इसके बाद जेई नरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। जेई ने दोनों गेट के तावा खुलवाये तो सुबह 11 बजे के बाद यहां स्थिति सामान्य हुई।