{"_id":"8-32064","slug":"Allahabad-32064-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी बेंच के विरोध में बार कौंसिल सदस्य भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी बेंच के विरोध में बार कौंसिल सदस्य भी
Allahabad
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडपीठ स्थापित करने के विरोध में बार कौंसिल यूपी के कई सदस्य भी सामने आ गए हैं। बृहस्पतिवार को लाइब्रेरी हॉल में हुई बैठक काउंसिल सदस्यों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। यह भी बताया कि इस मुद्दे पर कौंसिल एक पत्र विधि मंत्रालय को पहले ही भेजकर अपने नजरिए से अवगत करा चुकी है। अध्यक्ष कंदर्प नारायण की अगुवाई में हुई बैठक में कौंसिल के सदस्य बीके श्रीवास्तव और आईके चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सदस्यों ने बताया कि खंडपीठ बनाने के विरोध में बार कौंसिल से पत्र भेजा जा चुका है। पूर्व महासचिव वीर सिंह ने कहा कि यदि हाईकोर्ट की बेंच बनानी है तो सुप्रीम कोर्ट की बेंच का भी गठन होना चाहिए। बैठक का संचालन मंत्री प्रभाशंकर मिश्र ने किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष सीएल पांडेय, राजेश कुमार खरे, बैजंत कुमार मिश्र, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, राजकुमार मौर्या, अतुल पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, स्वर्ण लता सुमन सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन