Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नहीं रहे लोक संस्कृति के मर्मज्ञ ‘मतई भइया’

नहीं रहे लोक संस्कृति के मर्मज्ञ ‘मतई भइया’

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। ‘रास्तों! कहां गए वो लोग, जो आते-जाते/मेरे आदाब पे कहते थे कि जीते रहिए’, एक बार फिर प्रासंगिक हो गया है। लोकधमिर्यों की एक पूरी पीढ़ी तैयार करने वाले अवधी, भोजपुरी के जाने-माने कवि और ‘मतई भइया’ के रूप में मशहूर आकाशवाणी के वरिष्ठ कलाकार युक्तिभद्र दीक्षित नहीं रहे। बुधवार की भोर में अपने प्रीतम नगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह तकरीबन 85 वर्ष के थे। दोपहर में रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटे श्रीभद्र दीक्षित ने दी।
विज्ञापन

बीते कई वर्षों से वह गंभीर रूप से हृदय रोग से पीड़ित थे। यह अजब संयोग था कि पहली फरवरी 2011 को जब आकाशवाणी इलाहाबाद केंद्र की स्थापना की वर्षगांठ मनाई मनाई जा रही थी, उसी दिन सांस में तकलीफ के कारण उन्हें पेस मेकर लगाया गया। जिजीविषा ऐसी कि अस्वस्थता के बावजूद उन्होंने घर पर भी कई कार्यक्रम रिकार्ड कराए, जिन्हें प्रसारित किया गया। लोक संस्कृति के मर्मज्ञ युक्तिभद्र दीक्षित को लोक संस्कृति का संस्कार अपने पिता बलभद्र प्रसाद दीक्षित ‘पढ़ीस’ से मिला।
विज्ञापन

किसानों के चर्चित कार्यक्रम पंचायत घर से वह तकरीबन तीन दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहे। अपनी भाषा, अपने तेवर और अपने मानकों के साथ रचनारत युक्तिभद्र ने एक रचनाकार के स्वाभिमान और ठसक को कभी कम नहीं होने दिया। यह सौभाग्य रहा कि भोजपुरी और अवधी दोनों ही भाषाओं के लोग उन्हें अपना मानते हैं। आजीवन रचनाधर्मिता से ही ऊर्जा लेने वाले मतई भइया गजब के स्वाभिमानी भी थे। वह बस, खामोशी और पूरी ईमानदारी के साथ लोक की जड़ें मजबूत करते रहे। कभी किसी बात को लेकर न कोई गिला रहा, न शिकवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बहुत सहजता से कहते थे, ‘मैं जिसके योग्य था, वह मुझे मिला और जिसके योग्य नहीं था, वह मुझे नहीं मिला।’ वैसे उन्हें श्रोताओं का जितना प्यार मिला, वह बिरले कलाकारों को ही नसीब होता है। उन्हें घर और घाट पर अंतिम प्रणाम क रने के लिए पहुंचने वालों में आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख मंजुल किशोर वर्मा, तेजिंदर वार्ष्णेय, बनवारी लाल शर्मा, श्रीकांत वैश्य, डॉ.मधु शुक्ला, पूर्णिमा, श्लेष गौतम, करुणेश, रामचंद्र गुप्ता, अभिलाष नारायण, महेश्वर दयाल, रतन दीक्षित,पन्नालाल गुप्त मानस आदि थे।

मशहूर आकाशवाणी कलाकार होने के साथ ही वह पुतान के नाम से भी कविताएं लिखते रहे। उन्होंने अवधी में गीतों को नया छंद दिया। आजादी के दौरान उनका गीत ‘चेतु रे माली फुलवरिया के, खासा लोकप्रिय हुआ। यह गीत पंडित नेहरू को भी बहुत पसंद था। बेटे श्रीभद्र दीक्षित के मुताबिक वर्ष 1956-57 में भारत के दौरे पर आए एक चीनी प्रतिनिधिमंडल और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बीच मुलाकात के दौरान पंडित नेहरू मतई काका से मिलकर चौंक उठे थे, जब उन्हें पता चला कि चेतु के माली के रचनाकार वही हैं। दरअसल देश की फुलवारी के माली के रूप में पंडित नेहरू को केंद्रित करके ही यह गीत लिखा गया था, तब खासा चर्चित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed