फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी से भाजपाई नाराज

पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी से भाजपाई नाराज

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पेट्रोल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले की भाजपाइयों ने नाराजगी जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि डेढ़ महीने में तीसरी बार पेट्रोल के दाम बढ़ाने से बहुसंख्यक लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है। प्राकृतिक गैस की कीमतों को बढ़ाने से भी आम लोगों को ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। इससे भविष्य में सीएनजी और पीएनजी महंगी हो जाएगी। बिजली की कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है। पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता, व्यापारियों और किसानों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। बड़े औद्योगिक घराने इसका लाभ उठा रहे हैं। पार्टी के दीपक मिश्रा, देवकी नंदन पटेल, सुरेश मौर्य, रामलोचन साहू, लल्लूलाल सरोज, विजय बहादुर पांडे आदि ने भी विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed