{"_id":"8-30891","slug":"Allahabad-30891-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्काजाम हुआ तो नगर आयुक्त को आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्काजाम हुआ तो नगर आयुक्त को आई याद
Allahabad
Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। नगर आयुक्त ने जो काम शनिवार को किया, अगर वहीं तकरीबन माह भर पहले कर लिया होता तो शायद धरना प्रदर्शन, चक्काजाम की नौबत नहीं आती। पार्षदों से पंगा और लगातार काम से बच रहे नगर आयुक्त को जैसे शहर की चिंता ही नहीं थी। तभी को अधिकारी भी बेअंदाज हो गए और नालों की सफाई मनमाने ढंग से कराई। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से शहर के बड़े इलाके में जलभराव हुआ। सड़क, गलियों के साथ घरों में पानी भरा तो गुस्सा प्रभावित लोगों सड़क पर आ गया। नाराज लोगों ने शुक्रवार को जयंतीपुर, न्यायनगर में चक्काजाम, धरना प्रदर्शन किया। नालों को सफाई में लापरवाही और शुक्रवार को चक्काजाम की खबर ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो नगर आयुक्त को इन मोहल्लों की याद आई।
बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से शहर के अन्य इलाकों के साथ जीटी रोड से लगे जयंतीपुर, न्यायनगर, प्रीतम नगर आदि में जबरदस्त जलभराव हुआ। घरों के अंदर दो से तीन फीट तक पानी भरने से इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के साथ काफी सामान खराब हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार दिन में जयंतीपुर में चक्काजाम कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह नगर आयुक्त आर विक्रम सिंह, जोनल अधिकारी सुमित कुमार सहित अफसरों की फौज लेकर मौके पर पहुंचे। अफसरों के मुताबिक यहां न्यायनगर, जयंतीपुर में सड़क और नाली अब तक नहीं बनी। ऊपर से लोगों ने तालाब भी पाट दिया है। इसकी वजह से सुलेम सराय, जीटी का पानी भी इस मोहल्लों में भर रहा है। सेना की ओर से रास्ता बंद किए जाने के कारण न्यायनगर, जयंतीपुर में जलभराव हो रहा है। यहां गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सीवर लाइन भी बिछवाई लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। इससे भी जलभराव हो रहा है। नगर आयुक्त ने यहां तत्काल सड़क, नाली बनवाने का निर्देश दिया।
इस दौरान न्यायनगर के लोगों ने यहां से पानी निकालने के लिए सुलेम सराय जीटी रोड से नाली को जोड़ने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त ने अभियंताओं से इसका सर्वे कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने प्रीतमनगर में पार्षद गुमटी देवी के घर के आसपास, गोकुल कॉलोनी एवं न्यू कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां भी जलभराव की गंभीर समस्या है। नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव को कॉलोनी केअंदर नाले-नालियों पर बने रैंप तोड़ने का आदेश दिया। कहा कि रैंप बनाने वालों को नोटिस देकर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुलेम सराय में नालों की सफाई फिर से कराने को कहा।
विज्ञापन
न्यायनगर, जयंतीपुर में सड़क और नाली का प्रस्ताव काफी पहले बना लेकिन लापरवाह नगर निगम के अफसरों ने काम नहीं कराया। जिसका नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान अफसरों ने यहां सड़क, नाली के प्रस्ताव के बारे में नगर आयुक्त को बताया। इस पर उनका पारा चढ़ गया। काम न कराने से गुस्साए नगर आयुक्त ने नगर अभियंता संजय चौहान और अवर अभियंता राकेश पांडेय को जमकर फटकारा। उन्होंने 25 लाख के काम लिए तत्काल टेंडर निकालने का निर्देश दिया।
न्यायनगर, जयंतीपुर, प्रीतमनगर, सुलेम सराय आदि इलाकों में एक समय बड़ी संख्या में तालाब थे। इन इलाकों में जैसे-जैसे मकानों की संख्या बढ़ी, तालाबों पर भी कब्जा हो गया। लोगों ने तालाब भी पाटकर मकान खड़े कर लिए। शनिवार निरीक्षण के दौरान लोगों ने नगर आयुक्त को तालाबों के बारे में बताया तो उन्होंने प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव को तत्काल तालाबों का सर्वे करने और उस पर कब्जा कर मकान बनाने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
अल्लापुर और सत्ती चौरा में नाले की दीवार ढहने से मुसीबत खड़ी हो गई है। अल्लापुर में पंपिंग स्टेशन के एक की दीवार नाले में समा गई है। इसकी वजह से मुख्य नाले में पानी का प्रवाह रुक गया है। पार्षद विनय कुमार मिश्रा के साथ पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने उसकी जानकारी नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों को भी दी लेकिन अफसर अभी नहीं जागे। बृहस्पतिवार की भांति बारिश हुई तो अल्लापुर में फिर भयंकर जलभराव होगा। उधर, सत्ती चौरा से तिलक नगर होकर चाचर नाले में मिलने वाले नाले की दीवार एक स्थान पर तकरीबन पचास मीटर तक ढह गई है। इसकी वजह से सड़क भी तेजी से कट रही है। पार्षद प्रतिनिधि ओपी द्विवेदी ने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी लेकिन नाले की मरम्मत का काम अब तक नहीं शुरू हुआ।
नाले को बंद करने से गुस्साए उमरी, रहीमाबाद, झपिया, मोहम्मदपुर के ग्रामीणों एवं किसानों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वायुसेना पर नाला बंद कराने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। इस दौरान एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर नाला तत्काल खुलवाने की मांग की गई।
बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण इन गांवों में पानी भर गया। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को वायुसेना मुख्यालय पर धरना दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को ग्राम प्रधान शाहे आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाला बंद करने से गांवों पर संकट खड़ा हो गया है। जलभराव के कारण भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि इस समस्या के बारे में जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण ही जलभराव की वजह से घरों में रखा अनाज, भूसा सहित गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया।
कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी और तारिक सईद अज्जू ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द न हुआ तो इस मामले को रक्षा मंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। जिला प्रशासन को चेताया कि समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहम्मद उमर, महेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, मास्टर कमरुद्दीन, खुशइलहान, मौलाना अबुबकर, कल्याण चंद्र यादव, हुब लाल यादव, हीरा लाल भारतीय, राशिक लाल यादव, रईस, अशफाक अहमद आदि शामिल थे।