फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सफाई पर निर्णय न हुआ तो सदन में होगा अनशन

सफाई पर निर्णय न हुआ तो सदन में होगा अनशन

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नगर निगम सदन की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में हंगामा तय है। सर्वदलीय पार्षद जनमंच ने साफ कर दिया है कि सदन में बजट पर चर्चा के पहले शहर में ध्वस्त सफाई व्यवस्था पर आवश्यक निर्णय न लिया गया तो सदन के भीतर ही अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जनमंच की बुधवार को नगर निगम में हुई बैठक में महापौर पर गंभीर आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सदन में सफाई के मुद्दे पर बहस कराने की मांग पूर्व में ही की जा चुकी है। इसके लिए महापौर को 20 पार्षदों के हस्ताक्षर वाला पत्र भी सौंपा गया है। इसके साथ महापौर से जनहित के मुद्दों पर भी सदन में चर्चा कराने की मांग की गई है। निर्णय लिया गया कि सफाई जैसे अहम मुद्दे पर सदन में सबसे पहले चर्चा न हुई तो वहां धरना होगा। पार्षदों ने कहा कि निगम प्रशासन ने बैकलॉग के तहत भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र से हटाकर अतिक्रमण दस्ते में लगा दिया। इसकी वजह से शहर के बड़े हिस्से में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। महापौर अभिलाषा गुप्ता से इस संबंध में कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने इस मामले को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। इन सफाई कर्मियों को वापस मूल काम में लगाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आज तक निर्देश नहीं दिया।
विज्ञापन

गृहकर में छूट के मुद्दे पर पर भी महापौर ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। आरोप लगाया कि महापौर मोहल्लों के निरीक्षण के नाम पर जनता को धोखा दे रही हैं। वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन नहीं कर रही हैं। पार्षदों ने कहा कि निगम स्टोर में तैनात 190 कर्मचारी अधिकारियों के घरों में काम कर रहे हैं। इन मुद्दों पर सदन में निर्णय होने के बाद भी बजट पर चर्चा होने दी जाएगी। बैठक में पार्षद रमेश मिश्रा, अतहर रजा लाडले, अकीलुर्रहमान, अश्वनी पांडेय, विजय पुर्सवानी, मकसूद आलम, अहमद अली, इरशाद अहमद सिद्दकी, राजू निषाद, अभय यादव, विनय मिश्रा, राजू शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed