{"_id":"8-30651","slug":"Allahabad-30651-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण, दो दिन बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का अपहरण, दो दिन बाद छोड़ा
Allahabad
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। राजापुर इलाके से कक्षा नौ की एक छात्रा को पड़ोस में किराए पर रहने वाला युवक अगवा कर ले गया। दो दिन तक उसे अपने कब्जे में रखने के बाद छोड़ा तो उसके परिजनों को धमकी दी कि चुपचाप रहना, पुलिस के पास गए तो बुरा अंजाम होगा। पुलिस ने भी अब तक शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है। लड़की के परिजनों ने कैंट थाने की पुलिस से मिलकर बताया कि उनकी 15 साल की बेटी को 20 जून की शाम पड़ोस में रहने वाला 34 वर्षीय युवक अगवा कर ले गया। युवक उल्टा उन्हें फोन पर धमकाता रहा कि पुलिस से शिकायत करने गए तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा। दरअसल, यह युवक एक न्यायिक अधिकारी का कार ड्राइवर भी है। दो दिन बाद उसने युवक का बड़ा भाई लड़की को उसके घर के पास छोड़ गया। पिता ने कैंट थाने जाकर इस बारे में बताया। पुलिस से कानूनी कार्रवाई की फरियाद की मगर आरोप है कि पुलिस ने भी कुछ नहीं किया। इससे परिजन परेशान और घबराए हुए हैं।
विज्ञापन